Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरी मुंबई हिल गई है। इतने बड़े नेता का खुलेआम किसी ने कत्ल कर दिया ये देखकर हर कोई चौंक गया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई (Lawrence Bishnoi) का नाम इस हत्या के मामले में सामने आ रहा है। दशहरे के दिन जिस तरह से बाबा सिद्दीकी को गोलियों से भूनकर मारा गया उससे हर कोई सहमा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच पूरी तेजी से कर रही है क्योंकि अब बाबा सिद्दीकी के बाद उनके कातिल के निशाने पर जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) या फिर सलमान खान (Salman Khan) कोई भी हो सकते हैं।
बाबा सिद्दीकी की हत्या से एक्टर को लगा झटका
ऐसे में दोनों को ही पुलिस ने कड़ी सुरक्षा दी हुई है। इन दोनों की सेफ्टी के लिए अब इनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच में पता चला है कि बाबा सिद्दीकी के साथ उनके बेटे जीशान भी टारगेट पर थे। वहीं, सलमान खान को तो लगातार बिश्नोई गैंग से एक के बाद एक धमकियां मिल रही हैं। अब इस मामले पर अरबाज खान (Arbaaz Khan) के बाद पॉपुलर एक्टर विंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh) का रिएक्शन सामने आया है। आपको बता दें, विंदू दारा सिंह- बाबा सिद्दीकी को करीब से जानते थे। ऐसे में अब एक्टर ने उनकी हत्या के बाद इस पर दुख जताया है।
विंदू दारा सिंह को नहीं हो रहा विश्वास
विंदू दारा सिंह इस वक्त बाबा सिद्दीकी के मर्डर से सदमे में हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सवाल भी उठाया है। विंदू दारा सिंह ने बताया कि जब उन्हें इस खबर के बारे में पता चला तो उनका क्या रिएक्शन था? एक्टर बोले, ‘मैं शॉक्ड था, सभी शॉक्ड थे। वो हम सभी की जान-पहचान के थे, हम सभी जानते थे उन्हें, बढ़िया इंसान थे। विश्वास नहीं हो रहा कि ये क्या हुआ है? कैसे हुआ है? ये बेहद निराशाजनक है। उम्मीद है कि ऐसा कभी लाइफ में न हो।’
यह भी पढ़ें: मरते-मरते बचे यूट्यूबर Armaan Malik और उनकी पत्नी Kritika, गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट
मुंबई में खुलेआम हत्या पर विंदू ने उठाए सवाल
विंदू ने अपने बयान में आगे कहा, ‘हम लोग उम्मीद नहीं करते की मुंबई जैसी जगह में ऐसी चीज हो सके और ये हो गया है। मुझे लगता है ये कि ये अविश्वसनीय है, हैरान हैं अभी तक, अभी तक यकीन नहीं हो रहा।’ आपको बता दें, बिश्नोई गैंग ने जब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा था तो कई लोगों ने बताया कि वो सिद्धू को कहते थे कि वो मुंबई शिफ्ट हो जाएं। दरअसल, उन्हें भी लगातार धमकियां मिल रही थीं और पंजाब में गैंग वॉर काफी ज्यादा चलती है, तो मुंबई जैसी जगह काफी सेफ मानी जा रही थी। लेकिन इस हादसे के बाद लोगों का ये भ्रम भी टूट गया है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
5 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
9 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
14 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
14 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
16 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines