मरते-मरते बचे यूट्यूबर Armaan Malik और उनकी पत्नी Kritika, गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

Armaan Malik Accident: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। कपल की गाड़ी का टायर फटा और वो बस किसी तरह से मौत के मुंह से बाहर आए हैं।

Armaan Malik Accident

Armaan Malik Accident

Armaan Malik Accident: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक (Kritika Malik) के साथ एक भयानक दुर्घटना हो गई है। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) फेम इस कपल की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हो गया। अब इस एक्सीडेंट के बाद इनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी दिखाई दे रही है जिसकी हालत कुछ ठीक नहीं है। रात के समय में ये एक्सीडेंट हुआ था जिसमें अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक मरते-मरते बचे हैं।

विज्ञापन

मनाली से आते हुए अरमान और कृतिका की गाड़ी का एक्सीडेंट

आपको बता दें, अब वायरल हो रहा वीडियो खुद अरमान और कृतिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। अरमान ने वीडियो में खुद रिवील किया है कि उनके साथ क्या घटना घटी और ये एक्सीडेंट कब और कैसे हुआ। उन्होंने सब बताते हुए गाड़ी की कमियां गिनवाई हैं और इस एक्सीडेंट की वजह गाड़ी को बताया है। अरमान ने साथ ही ये भी खुलासा किया कि वो मनाली से लौट रहे थे तभी उनके और कृतिका के साथ ये हादसा हो गया।

विज्ञापन

वायरल हुआ एक्सीडेंट के बाद का वीडियो

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि अरमान और कृतिका एक दम ठीक हैं। दोनों को खरोंच भी नहीं आई है। इनकी गाड़ी का एक्सीडेंट जरूर हुआ लेकिन ये दोनों सही सलामत हैं। इसीलिए अब अरमान ने एक वीडियो शेयर किया है और इस हादसे के बारे में सभी को बताया है। इस दौरान कृतिका भी उनके साथ खड़ी हुईं दिखाई दे रही हैं। अरमान वीडियो में कहते हैं, ‘आज से एक हफ्ता पहले मैंने इस गाड़ी की कंप्लेंट की थी, मतलब इतनी घटिया गाड़ी है। आज इसके साथ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन

टायर फटा और अनबैलेंस हुई गाड़ी

अभी हम आ रहे थे मनाली से गाने का शूट करके, गाड़ी का पूरा टायर फटा है और गाड़ी अनबैलेंस हुई है और उसी के साथ-साथ यहां भी लगी है। मौत के मुंह से वापस आए हैं। मैं गाड़ी में सो रहा था, योगेश गाड़ी चला रहा था, कृतिका और लक्ष पीछे थीं। मैं सबसे रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि ये गाड़ी आप बिल्कुल मत लेना।’ इसके बाद उन्होंने गाड़ी कौन-सी है ये भी रिवील किया है और आखिर में कहा, ‘आज जो ये हादसा हमारे साथ हुआ तो मुझे लगता है ये ऊपर वाले की कृपा है कि हम बच गए।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ