Baba Siddique Murder Chargesheet: पूर्व राज्य मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। अब उनकी मौत के 2.5 महीने बाद चार्जशीट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बाबा सिद्दीकी की हत्या का कारण उनका बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से कनेक्शन था। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने सलमान से उनकी निकटता होने की वजह से बाबा सिद्दीकी की हत्या करने का आदेश दिया था। उधर, शहर की अपराध शाखा ने बांद्रा पूर्व में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) परियोजनाओं को लेकर विवाद को मकसद मानने से मना कर दिया है।
आरोप पत्र दाखिल कर सकती है पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक हफ्ते में गिरफ्तार किए गए 26 आरोपियों के खिलाफ पुलिस आरोप पत्र दाखिल कर सकती है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘प्रथम दृष्टया बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की तरफ से लगाए गए आरोप के अनुसार हत्या को SRA विवाद से जोड़ने के लिए कोई सबूत नहीं मिल सका है।’
पुलिस अधिकारी का कहना है, ‘हमने कुछ डेवलपर्स के बयान दर्ज एि थे लेकिन कुछ सामने नहीं आ सका। हम संदिग्धों में से एक शुभम लोनकर उर्फ शुब्बू की तरफ से गोलीबारी के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट में जो अपलोड किया गया था, उस पर यकीन कर रहे हैं।’ पुलिस ने बताया कि फरारी शुभम लोनकर ने दावा किया था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे बिश्नोई गिरोह का हाथ था।
यह भी पढ़ें: अमेरिकन रैपर OG Maco का कम उम्र में निधन, दो हफ्ते पहले खुद को मारी थी गोली
कनाडा में छिपा है अनमोल बिश्नोई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई अभी कनाडा में छिपा हुआ है और उसे भारत लाने की कोशिश पुलिस लगातार कर रही है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसकी शुरुआत में SRA एंगल से जांच की गई थी। जीशान सिद्दीकी ने सरकारी अधिकारियों के साथ SRA मुद्दा भी उठाया था और पोस्ट में दावा किया था कि उनके पिता बाबा सिद्दीकी गरीबों की जिंदगी और घरों की रक्षा करते हुए मारे गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्र ने बताया है कि आरोप पत्र करीब तैयार है और जनवरी, 2025 के पहले हफ्ते में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) कोर्ट में 26 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया जाएगा। इसमें अनमोल बिश्नोई, शुभम लोनकर और जीशान अख्तर को फरार आरोपी के तौर पर दिखाया गया है।
अक्टूबर में की गई थी हत्या
गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या 12 अक्टूबर को बांद्रा पूर्व में बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास की गई थी। इसके अलावा बिश्नोई गिरोह ने राजस्थान में काले हिरण शिकार मामले में कथित संलिप्तता के लिए 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी की थी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines