अमेरिकन रैपर OG Maco का कम उम्र में निधन, दो हफ्ते पहले खुद को मारी थी गोली

Rapper OG Maco Passes Away: मशहूर अमेरिकन रैपर ओजी मैको का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे।

rapper og maco passed away age 32 after suffering self inflicted gunshot

Rapper OG Maco Passes Away. File Photo

Rapper OG Maco Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से आज सुबह एक बुरी खबर सामने आ रही है। फेमस अमेरिकन रैपर ओजी मैको का 32 साल की कम उम्र में निधन हो गया है। बताया जाता है कि उन्होंने करीब दो हफ्ते पहले खुद को गोली मार ली थी। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, रैपर ने अपने परिवार और प्रियजनों के बीच आखिरी सांस ली। उनके निधन की पुष्टि एक्स पर उनके अकाउंट के जरिए की गई है। इस दुखद खबर से रैपर के फैंस का दिल टूट गया है।

विज्ञापन

परिवार ने की निधन की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपर ओजी मैको के निधन की खबर उनके परिवार की तरफ से दी गई है। परिवार ने एक बयान में बताया, ‘भारी मन के साथ कहना पड़ रहा है कि हम अपने प्रिय बेन के निधन की दुखद खबर आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। जिन्हें दुनिया ओजी के नाम से जानती थी। उनकी जिंदगी लचीलापन, रचनात्मकता और प्रेम का प्रमाण थी।’

विज्ञापन

परिवार ने बयान में आगे कहा, ‘वह अपने संगीत, जुनून और अटूट भावना के जरिए बहुत से लोगों की जिंदगी को छुआ और एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। हम इस अपार क्षति का शोक मना रहे हैं। हम उनके असाधारण जीवन का जश्न भी मना रहे हैं, जो दूसरों को प्रेरित और उत्साहित करता रहेगा। एक कलाकार और एक व्यक्ति के रूप में मैको का प्रभाव हमेशा हमारे दिल पर रहेगा।’

विज्ञापन

बयान में आगे कहा गया, ‘जो लोग ओजी मैको के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं या परिवार से जुड़ना और उनकी यादों को साझा करना चाहते हैं, वह इस खाते के जरिए संपर्क करें। आपका समर्थन शब्दों से परे है।’ इसके अलावा परिवार ने मैको के दोस्तों और समर्थकों को उनकी जर्नी के दौरान साथ खड़ा रहने के लिए धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन

रैपर ने खुद को मारी थी गोली

बता दें कि 12 दिसंबर को बेनेडिक्ट चियाजुलम इहेसिबा जूनियर के रूप में जन्मे ओजी मैको ने दो हफ्ते पहले खुद को गोली मार ली थी। उन्हें लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को मैको बंदूक के साथ उनके घर से मिले थे। जब पुलिस उनके घर पहुंची तो मैको बेहोश थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि

सूत्रों की मानें तो रैपर मैको गुरुवार को कोमा में थे और उनकी हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टर्स ने कथित तौर पर उन्हें होश में लाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। उधर, फैंस ओजी मैको को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ