Baba Siddique Iftar party Surprise for Emraan Hashmi: मुंबई के बांद्रा ईस्ट में एक अज्ञात हमलावरों ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से मुंबई में उथल-पुथल मची हुई है और इसी के साथ वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बाबा सिद्दीकी ना सिर्फ राजनीति बल्कि बॉलीवुड से भी गहरा रिश्ता रखते थे और उनकी इफ्तार पार्टी तो एक अलग ही ब्रांड बन चुकी थी। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी हो और उसमें हिंदी सिनेमा के सितारे ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स को देखा गया है। इस बार की इफ्तार पार्टी में इमरान हाशमी के लिए खास सरप्राइज था।
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी
ये तो सभी जानते हैं कि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी बेहद खास होती थी। इस पार्टी में सलमान खान, शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी सहित तमाम सितारे रंग जमाते थे। इस साल भी बाबा सिद्दीकी ने मार्च के महीने में इफ्तार पार्टी रखी थी, जिसमें कई बड़े सेलेब्स को देखा गया था। इस बार की इफ्तार पार्टी में इमरान हाशमी को बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे ने बेहद स्पेशल फील करवाया था।
इमरान हाशमी के लिए सरप्राइज
दरअसल, इफ्तार पार्टी के दौरान सिद्दीकी ने इमरान को सरप्राइज करते हुए उनके बर्थडे का केक कट किया था, जो इमरान के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ बाबा सिद्दीकी और इमरान की फैमिली ने फोटो भी खिंचवाई थी। गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी ने ये खास सरप्राइज इमरान के लिए प्लान किया था, तो इमरान के लिए भी ये बड़ी बात थी।
बॉलीवुड सितारों को बड़ा झटका
ना सिर्फ इमरान बल्कि बॉलीवुड के तमाम सितारों के साथ सिद्दीकी की बॉन्डिंग बेहद खास रही है। इस लिस्ट में टॉप पर सलमान खान और संजय दत्त का नाम आता है। संजय दत्त और सलमान को सिद्दीकी का बेहद करीबी माना जाता है। बाबा सिद्दीकी की अचानक मौत से बॉलीवुड के कई सितारों को बड़ा झटका लगा है। सिद्दीकी के मर्डर पर जहां सलमान खान मायूस नजर आए, तो शिल्पा शेट्टी को भी आंसू पोंछते हुए देखा गया।
घटना पर नहीं हो पा रहा भरोसा
बता दें कि बीती रात यानी शनिवार 12 अक्टूबर की रात को सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डॉक्टर ने इस पर बात करते हुए खुलासा किया है कि सिद्दीकी को सीने और पेट में गोली लगी थी, जो आर-पार हो गई थी। घटना से कई लोग बहुत हैरान है।
यह भी पढ़ें- क्या Salman Khan से दोस्ती बनी Baba Siddique की मौत की वजह? जांच में अब तक क्या-क्या आया सामने
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines