Baba Siddique Shot Death: बाबा सिद्दीकी की शनिवार 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिद्दीकी पर 2-3 गोलियां चलाई गई। बता दें कि बाबा सिद्दीकी भारतीय सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य का एक जाना माना नाम है, जो बॉलीवुड हस्तियों के भी बहुत चर्चित रहे हैं। इन्हें बॉलीवुड जगत में अपने कनेक्शन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से लंबे समय जुड़े रहे थे।
बता दें कि सिद्दीकी रमजान के महीने में अपनी भव्य इफ्तार पार्टियों की मेजबानी करने के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियां, राजनेता और कई जानें माने लोग इन पार्टियों का हिस्सा बनते हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और किंग खान शाहरुख भी इन पार्टियों में शामिल होते रहे हैं। यहां तक कि इन दोनों सितारों की आपसी अनबन को दूर करने का श्रेय भी बाबा को ही जाता है।
खत्म की बॉलीवुड की सबसे बड़ी लड़ाई
जैसा कि हम जानते हैं कि शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के दो सबसे बड़े नाम हैं, फिलहाल इनके बीच की दोस्ती गहरी हो गई है, लेकिन एक समय ऐसा था, जब ये दोनों स्टार एक दूसरे के सामने आने से परहेज करते थे। ये लड़ाई बॉलीवुड के सबसे बड़े विवादों में गिनी जाती है। मगर बाबा सिद्दीकी ने इस लड़ाई को खत्म कर दिया था।
रिपोर्ट बताती है कि 2008 में दोनों सुपरस्टार्स कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में एक-दूसरे के साथ उलझ गए थे और इनके बीच बहस छिड़ गई थी। जिसके बाद दोनों ही किसी आयोजन में एक दूसरे के सामने नहीं आते थे। 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान और शाहरुख खान लंबे समय के बाद एक साथ नजर आए। इस पार्टी में दोनों अभिनेताओं ने गले मिलकर अपनी लड़ाई को खत्म कर दिया ।
यह भी पढ़ें – Baba Siddiqui Death: NCP नेता बाबा सिद्दीकी के कत्ल की इनसाइड स्टोरी, 4 बताए जा रहे हमलावर
बाबा सिद्दीकी और बॉलीवुड
बाबा सिद्दीकी राजनीति के साथ-साथ बॉलीवुड में भी बड़ा नाम रहे हैं। इसका कारण सिद्दीकी की नेटवर्किंग है , क्योंकि इसकी पार्टियों में कई मशहूर हस्तियों शामिल होती रही है। इस तरह की हाई-प्रोफाइल पार्टियां हर किसी के लिए बेहतर कनेक्शन का जरिया हो सकती है। खासकर नए कलाकारों, राजनेताओं और बिजनेस करने वालों के लिए ये पार्टियां एक बड़े अवसर की तरह काम करती है।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
49 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines