Prabhas Cold With Female Actress: बाहुबली एक्टर प्रभास (Prabhas) के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। आज वो अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। अब तक उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक हर जगह अपना एक स्ट्रांग फैन बेस तैयार किया है। हर कोई एक्टर को पसंद करता है। उनकी पर्सनालिटी पर भी फैंस फिदा रहते हैं। प्रभास की इमेज एक हंबल और स्वीट इंसान की बनी हुई है। वो देखने में काफी शांत और शर्मीले भी लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इतने साधारण स्वभाव वाले प्रभास की भी अपनी एक फीमेल को-स्टार के साथ कोल्ड वॉर रह चुकी है।
इस एक्ट्रेस संग चली प्रभास की कोल्ड वॉर
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि प्रभास और उनकी फिल्म की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। ये दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं लेकिन इनकी कोल्ड वॉर के किस्से काफी मशहूर हैं। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म ‘राधेश्याम’ कि शूटिंग के दौरान ही दोनों स्टार्स के बीच डिफरेंसेस आ गए थे। प्रभास को पूजा का अनप्रोफेशनल बिहेवियर पसंद नहीं आया। क्योंकि पूजा अक्सर शूटिंग के लिए सेट पर देर से पहुंचती थीं और उनकी वजह से सभी लोग परेशान रहते थे। ऐसे में प्रभास को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूजा हेगड़े से बातचीत बंद कर दी।
Image Credit: Google
बात करने से बचते थे दोनों एक्टर्स
इतना ही नहीं जब इन दोनों की फिल्म का प्रमोशन चल रहा था तब भी वो पूजा से ज्यादा बात करते हुए नज़र नहीं आते थे। दोनों प्रमोशन के लिए स्टेज पर साथ तो आते थे मगर दोनों में कोई बातचीत होती नहीं दिखती त्यही। साथ ही दोनों न कभी हाथ मिलाते और न ही कभी आई कांटेक्ट करते दिखाई देते थे। वैसे अक्सर बाकी स्टार्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान एक अच्छा बॉन्ड दिखाते हैं लेकिन इन दोनों में वो लोगों को मिसिंग लगा। प्रभास और पूजा साथ तो होते थे लेकिन कभी एक-दूसरे से मिलते-जुलते या एक-दूसरे को गले लगाते नहीं दिखे।
मेकर्स का रिएक्शन
ऐसे में इनके कोल्ड वॉर के रूमर्स ने तुल पकड़ लिया। हालांकि, बाद में मेकर्स ने ये साफ किया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। प्रभास और पूजा हेगड़े के प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्ते एकदम ठीक हैं। दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे की बेहद रिस्पेक्ट करते हैं। ये अफवाह बस कुछ लोगों की इमेजिनेशन का हिस्सा हैं। हालांकि, फैंस इस बात पर आज तक विश्वास नहीं कर पाए हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines