Baahubali 3 Possible Storyline: साउथ सिनेमा के फेमस निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्में ‘बाहुबली 1’ और ‘बाहुबली 2’ ने दुनियाभर में धूम मचाई थी। प्रभास स्टारर इस फ्रैंचाइजी ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक नया मापदंड स्थापित किया है। पहले दो पार्ट्स की अपार सफलता ने बॉक्स ऑफिस पर भी नए रिकॉर्ड्स बना दिए। अब फैंस को इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस फिल्म के अगले पार्ट का, जिसमें एक नई ही कहानी को दिखाया जाएगा। कैसी होगी फिल्म की कहानी, इसे लेकर अब तरह-तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।
‘बाहुबली 3’ की कहानी पर चर्चा
इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ‘बाहुबली 2’ 2017 में रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बाद से राजामौली और प्रभास ने तीसरे भाग के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की। हालांकि हाल ही में निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने एक इंटरव्यू में साफ किया है कि ‘बाहुबली 3’ की कहानी पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, ‘बाहुबली 3′ प्लानिंग में है। मैं पिछले हफ्ते फिल्म निर्माताओं के साथ चर्चा कर रहा था। उन्होंने पहले दो भाग लगातार बनाए, लेकिन अब वो एक गैप के बाद तीसरे भाग की योजना बना रहे हैं।’
स्पिन-ऑफ फिल्म हो सकती है ‘बाहुबली 3’
जहां एक तरफ फैंस को इंतजार है इसके तीसरे पार्ट का, वहीं दूसरी तरफ कहानी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस ‘बाहुबली 3’ की कहानी को लेकर अपने-अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। कुछ फैंस चाहते हैं कि जैसी कहानी वो बता रहे हैं वैसा ही फिल्म का प्लॉट हो, वहीं कुछ फैंस ने पहले से ही कहानी का अंदाजा लगाया है। इस बीच राजामौली का एक पुराना ट्वीट भी चर्चा में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘बाहुबली 2’ कहानी का अंत होगा। इससे ये कयास लगाया जा रहा है कि अगर ‘बाहुबली 3’ बनाई जाती है, तो ये एक स्पिन-ऑफ फिल्म हो सकती है। साल 2015 के एक ट्वीट में राजामौली ने कहा था, ‘बाहुबली 3 योजना में है, लेकिन पहले दो भागों की कहानी को खींचा नहीं जाएगा। दूसरे भाग के साथ ही पुरानी कहानी खत्म हो जाएगी। बाहुबली 3 को इस तरह से बनाया जाएगा कि दर्शकों ने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया होगा।’
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
फैंस की तरफ से शेयर किए गए प्लॉट्स में से एक में कहा गया है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भल्लला देव की कहानी पर होना चाहिए। इस कहानी में उनके जीवन को दिखाना चाहिए कि कैसे उनके मन में अपने ही भाई के प्रति इतनी नफरत पैदा हो गई। वहीं एक और पॉसिबल कहानी में लिखा गया है कि फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का नाम कटप्पा हो सकता है। इस कहानी के मुताबिक बाहुबली कटप्पा से पूछेंगे कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को हमेशा राजा का हुकम क्यों मानना पड़ता है, चाहे वो सही हो या गलत। यानी कटप्पा बाहुबली को बता सकते हैं महिष्मती शासन से जुड़ा हर राज जो अब तक ऑडियंस के सामने नहीं आया है। एक और फैन ने कहानी का अंदाजा लगाते हुए लिखा कि अगले पार्ट की कहानी में दिखाया जा सकता है महेशमती शासन के बारे में बताया जा सकता है, कि कैसे ये शासन बना, कैसे महेंद्र बाहुबली के पिता अम्रेंद्र बाहुबली का इतना बड़ा साम्राज्य बन गया।
स्टोरी 1
स्टोरी 2
स्टोरी 3
स्टोरी 4
यह भी पढ़ें: धमकियों से बेपरवाह Salman Khan ने शुरू की शूटिंग, Bigg Boss 18 के सेट पर पहुंचकर ‘दबंग’ ने कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines