Baaghi 4 Vs The Bengal Files BOX Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. सितंबर महीने की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही हुई है. 5 सितंबर, 2025 को दो फिल्में ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को रिलीज किया गया. एक एक्शन एंटरटेनर तो दूसरी सच्चा घटना से प्रेरित गरम मुद्दे को दिखाती है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों में कड़ा मुकाबला देखने के लिए मिला. टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में जबरदस्त पकड़ बनाई, वहीं दूसरी ओर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म अलग ही अंदाज में अपनी जगह तलाश रही है. अब इनकी सातवें दिन की भी कमाई सामने आ गई है.
बागी 4 ने कितने नोट छापे?
टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज संधू स्टारर ‘बागी 4’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई. सैकनिल्क के अनुसार, शुरुआती वीकेंड पर मूवी ने दमदार कमाई की और पहले छह दिनों में ही करीब ₹42 करोड़ का नेट कलेक्शन अपने नाम कर लिया। हालांकि, सोमवार से बुधवार तक इसमें गिरावट देखने को मिली और कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी, फिर भी एक हफ्ते में फिल्म ने ₹40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह साफ हो गया कि ‘बागी 4’ को दर्शकों की शुरुआती पसंद और फ्रेंचाइजी का फायदा मिला। सातवें दिन इसने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 44.55 करोड़ तक पहुंच गई.
यह भी पढ़ें: Baaghi 4 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने छापे नोट? The Bengal Files कमाई को तरसी
‘द बंगाल फाइल्स’ की सातवें दिन कमाई
वहीं, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो इसके पहले हफ्ते की शुरुआत काफी धीमी रही. सात दिनों में फिल्म ने भारत में ₹11.25 करोड़ की नेट कलेक्शन किया, जबकि विदेशों में लगभग ₹2.50 करोड़ का बिजनेस किया. इसके साथ ही, फिल्म ने सातवें दिन 1 करोड़ की कमाई. ‘बागी 4’ के मुकाबले इसका कलेक्शन काफी कम है. रिलीज के बाद शुरुआती दिनों में ‘द बंगाल फाइल्स’ को दर्शकों का सीमित रिस्पॉन्स मिला, हालांकि इसकी राजनीतिक थीम और चर्चाओं ने मीडिया में काफी बहसें जरूर छेड़ी.
किसने की ज्यादा कमाई?
तुलना की जाए तो ‘बागी 4’ ने पहले हफ्ते में ‘द बंगाल फाइल्स’ से लगभग चार गुना ज्यादा कमाई की है. एक ओर जहां ‘बागी 4’ का आकर्षण एक्शन सीक्वेंस, स्टार पावर और पहले से स्थापित फ्रैंचाइजी पर टिका था, वहीं ‘द बंगाल फाइल्स’ पूरी तरह अपनी गंभीर और विवादास्पद विषयवस्तु के सहारे चली. दर्शकों का झुकाव मनोरंजन और बड़े पैमाने के एक्शन की ओर ज्यादा रहा, जिसकी वजह से ‘बागी 4’ का बॉक्स ऑफिस पर पलड़ा भारी साबित हुआ.
यह भी पढ़ें: ‘पैसों की भूखी और गोल्ड डिगर…’, Sunjay Kapur की प्रॉपर्टी में बच्चों ने मांगा हिस्सा; तो Karisma Kapoor पर लगी तोहमत
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
8 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
9 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
11 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
13 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
14 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
15 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines