मुंबई: बी-टाउन ब्यूटी काजोल देवगन जल्द ही अपने अपकमिंग फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने नए किरदार से फैंस को रू-ब-रू करवाते हुए फिल्म का पोस्टर शेयर किया।
इस तस्वीर पर नजर डालें तो काजोल लाल साड़ी में देखी जा सकती हैं, इसी के साथ वो व्हीलचेयर पर बैठे एक आदमी को सब्जियों से भरे बैग के साथ धक्का देते देखी जा सकती हैं। दोनों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान है। एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए लिखा- “एक बड़ी जिंदगी का बड़ा सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है! #SALAAMVENKY का ट्रेलर 14 नवंबर को रिलीज होगा! 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में सुजाता और वेंकटेश की अविश्वसनीय यात्रा को देखें!”
अभी पढ़ें – ये है वो खूबसूरत मॉडल जिसकी वजह से टूटा शोएब-सानिया का घर, देखें तस्वीरें
इस तस्वीर पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ में उनके पति अजय देवगन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “सलाम वेंकी पर बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। यह भावनात्मक रूप से चार्ज और मनोरंजक होने वाला है। बधाई हो @kajol @revathyasha @vishaljethwa06 @rahulbose7 @simplyrajeev @aahanakumra।”
वहीं एक फैन ने लिखा- ‘इंतजार नहीं कर सकता, बधाई और शुभकामनाएं’। दूसरे ने कैमेंट किया- ‘यह एक बड़ी हिट होने जा रही है’। एक अन्य ने लिखा- ‘यह बहुत अच्छा लग रहा है’। आपको बता दें कि कहानी एक वीर मां पर आधारित है, जिसने दृढ़ता के साथ सबसे कठिन परिस्थितियों को पार किया।
अभी पढ़ें – अमेरिका वापस लौटीं Priyanka Chopra, एक हफ्ते बाद बेटी मालती से यूं मिलीं एक्ट्रेस
‘सलाम वेंकी’ का निर्माण सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा ने BLIVE प्रोडक्शंस और RTAKE स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। इसका निर्देशन रेवती ने किया है। इसमें रेवती आशा केलुन्नी, विशाल एन जेठवा, अहाना एस कुमरा, राहुल बोस और राजीव खंडेलवाल भी नजर आएंगे। काजोल आखिरी बार 2021 में मिथिला पालकर और तन्वी आजमी के साथ त्रिभंगा में नजर आई थीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
10 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
15 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
15 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
16 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
18 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines