---विज्ञापन---

Saroja Devi की 5 साल पहले की इच्छा हुई पूरी, निधन के बाद डॉक्टर ने बताई एक्ट्रेस की ख्वाहिश

तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सरोजा देवी अब इस दुनिया में नहीं रही। सरोजा देवी के निधन के बाद अब उनकी सालों पहले की इच्छा को पूरा किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने अपनी एक इच्छा जताई थी। आइए जानते हैं कि सरोजा देवी की ख्वाहिश क्या थी?

---विज्ञापन---

B. Saroja Devi Wish: तमिल सिनेमा से बीते दिन बेहद दुखद खबर सामने आई। दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का निधन हो गया। बी. सरोजा देवी के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। इस बीच अब सरोजा देवी की पांच साल पहले की इच्छा को पूरा किया गया। डॉक्टर ने दिवंगत एक्ट्रेस की सालों पहले की ख्वाहिश के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कि सरोजा देवी की क्या इच्छा थी?

क्या थी सरोजी देवी की ख्वाहिश?

दरअसल, सरोजा देवी चाहती थी कि उनके निधन के बाद उनकी आंखों को दान कर दिया जाए। इस बारे में बात करते हुए डॉक्टरों ने बताया कि लगभग पांच साल पहले उन्होंने अपनी आंखों को दान करने की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा के अनुसार ही उनकी आंखों को नारायण नेत्रालय को दान किया गया है। इस बारे में बात करते हुए नारायण नेत्रालय नेत्र बैंक के डॉ. राजकुमार ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है।

---विज्ञापन---

पांच साल पहले कराया था पंजीकरण 

इस बयान में उन्होंने कहा है कि सरोजा देवी ने पांच साल पहले नेत्रदान के लिए पंजीकरण कराया था। राजकुमार ने बताया कि सालों पहले उन्होंने अपनी आंखों को दान करने की बात कही थी और बार-बार आंखों की जांच के लिए वो अस्पताल भी आती थी। इस दौरान ही उन्होंने कहा था कि वो अपनी आंखों को दान करना चाहती हैं। इसके लिए एक कार्ड भी बनवाया गया था।

---विज्ञापन---

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार 

सरोजा देवी को नेत्रदान के लिए पंजीकरण कराए हुए लगभग पांच साल हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने पीटीआई से कहा कि आने वाले दिनों में उनकी आंखों का ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ कॉर्निया लिया गया है और दोनों कॉर्निया अच्छी हालत में है। वहीं, अगर सरोजा देवी के अंतिम संस्कार की बात करें तो उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा।

200 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

अभिनेत्री सरोजा देवी ने अपने करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सरोजा देवी ने बॉलीवुड में भी कई शानदार फिल्में दी है। एक्ट्रेस के काम को हमेशा लोगों ने खूब प्यार दिया है और उनकी फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद भी आई है। सरोजा देवी के निधन के बाद फैंस और परिवार बेहद मायूस है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- दिग्गज प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर Dheeraj Kumar का निधन, निमोनिया के चलते मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम

First published on: Jul 15, 2025 03:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola