बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप को दूसरी बार ब्रेस्ट कैंसर का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने एक पोस्ट के जरिए फैंस और यूजर्स के साथ शेयर की। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ताहिरा की बातें हो रही हैं। इस बीच अब ब्रेस्ट कैंसर की अनाउंसमेंट के बाद ताहिरा ने पहला पोस्ट शेयर किया है।
ताहिरा कश्यप ने शेयर किया फोटो
जी हां, ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर कैंसर की अनाउंसमेंट के बाद एक लेटेस्ट पोस्ट डाला है। इस पोस्ट में ताहिरा ने सन किस वाली फोटो शेयर की है। साथ ही उनके हाथ में सूरजमुखी का फूल नजर आ रहा है। इस फोटो में उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी है। कैमरे की ओर देखते हुए ताहिर ने सेल्फी ली है और इसे लोगों के साथ शेयर किया है।
क्या बोलीं ताहिरा?
वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए ताहिरा ने इसके कैप्शन में लिखा कि सभी की दुआएं और प्यार का मजा ले रही हूं क्योंकि वे जादुई हैं। थैंक यूं, थैंक यू, थैंक यू… घर वापस आ गई हूं और ठीक हो रही हूं। मैं आपमें से कुछ लोगों को जानती हूं, जो दुआएं दे रहे हैं और बहुत से ऐसे भी हैं, जिन्हें मैं नहीं जानती, लेकिन मैं फिर भी सारी दुआओं को एक साथ ले रही हूं।
शायद पहली कीमो हो गई
ताहिरा ने आगे लिखा कि आपमें से कुछ लोग मुझे जानते हैं और शायद कुछ नहीं जानते, लेकिन मैं आप सभी के प्रति थैंक्स जाहिर करती हूं। जब इस तरह का रिश्ता बनता है, वो रियल रिश्ते से ज्यादा होता है और इसे इंसानियत कहते हैं, जो आध्यात्मिकता का सबसे पहला रूप है। ताहिरा के इस फोटो और कैप्शन को देखने के बाद लोगों ने अंदाजा लगाया है कि शायद ये उनके पहले कीमो के बाद का फोटो है।
लोगों ने किया सपोर्ट
वहीं, अब ताहिरा के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ताहिरा के इस पोस्ट पर हिना खान ने कमेंट किया कि ताहिरा और दिल की इमोजी। राजकुमार राव ने लिखा कि सबसे मजबूत लड़की, ताहिरा ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं। भूमि पेडनेकर ने दिल का इमोजी शेयर किया है। इसके अलावा भी लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं।
यह भी पढ़ें- ताहिरा कश्यप को दूसरी बार क्यों हुआ कैंसर? 7 साल के बाद फिर जानलेवा बीमारी से सामना
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines