ताहिरा कश्यप को दूसरी बार क्यों हुआ कैंसर? 7 साल के बाद फिर जानलेवा बीमारी से सामना

आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप फिर से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सामना कर रही हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ताहिरा ने लोगों के साथ ये जानकारी शेयर की है। सभी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Ayushmann Khurrana, Tahira Kashyap

Ayushmann Khurrana, Tahira Kashyap

आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप दूसरी बार ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई हैं। ताहिरा ने बीते दिन यानी 7 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी फैंस के साथ शेयर की। जैसे ही लोगों ने ताहिरा का पोस्ट देखा तो सभी टेंशन में आ गए और सभी ने ताहिरा को हिम्मत दी। वहीं, अब सवाल ये है कि आखिर ताहिरा को दूसरी बार कैंसर क्यों हुआ?

दूसरी बार क्यों होता है कैंसर?

दूसरी बार ब्रेस्ट कैंसर तब होता है, जब किसी को ब्रेस्ट कैंसर हो चुका होता है या फिर उसके इलाज के बाद होता है। डॉक्टरों की मानें, तो ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद ये महीनों, सालों या कई सालों में कभी भी दोबारा हो सकता है। हालांकि, इसका दोबारा भी इलाज किया जा सकता है, लेकिन फिर भी ये वापस आ सकता है। Cleveland Clinic की मानें तो, जिस ब्रेस्ट में पहले कैंसर हुआ है, वो वहां पर फिर से हो सकता है।

शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है

जहां पर पहले कैंसर हुआ था, ये वहां फिर से हो सकता है और बगल या कॉलरबोन के आसपास लिम्फ नोड्स में हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि ये पहले कैंसर के बाद फेफड़े, मस्तिष्क या हड्डियों जैसे शरीर के किसी भी अंग में सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, यह मेटास्टेटिक है और अगर यह फेफड़ों, मस्तिष्क और हड्डियों जैसे शरीर के अन्य अंगों में फैलता है तो इसे मेटास्टेटिक या स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर के रूप में जाना जाता है।

2018 में भी कैंसर से हुआ था ताहिरा का सामना

इतना ही नहीं बल्कि अगर किसी को कैंसर ठीक होने के बाद फिर से हुआ है, तो इस ट्यूमर को नया कैंसर माना जाता है। गौरतलब है कि ताहिरा कश्यप को फिर से ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। इसके पहले साल 2018 में भी उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वो ठीक हो गई थीं और अब फिर से उन्हें इस जानलेवा बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ