हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dream Girl 2 Trailer: बज गया पूजा के चाहने वालो के ‘दिल का टेलीफोन’, ट्रेलर आउट

विज्ञापन
Dream Girl 2 Trailer Release

Dream Girl 2 Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl)’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था।

वहीं, अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए हैं। रिलीज के साथ ही अब फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Dream Girl 2 का ट्रेलर रिलीज

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें कॉमेडी, रोमांस और एनर्जी का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। साथ ही ट्रेलर में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की भी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं, अब फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स दे रहे अपना रिएक्शन

एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘एक भी सीन ऐसा नहीं था जो एंटरटेनिंग ना हो।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘पूजा हम बुकिंग्स के लिए तैयार है।’ साथ ही एक तीसरे यूजर ने लिखा कि ‘फाइनली पूजा वापस आ रही है तीन साल के बाद।’ इसके साथ ही एक और अन्य यूजर ने लिखा कि ‘सुपरहिट होने वाली है मूवी।’ इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स कर रहे हैं।

जल्द रिलीज होगी ‘ड्रीम गर्ल 2’ 

बता दें कि साल 2019 में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद इसके सीक्वल की डिमांड की गई और अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) भी जल्द आने वाली है।

विज्ञापन

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

बता दें कि ट्रेलर में गुदगुदाने वाले डायलॉग्स और ‘पूजा’ की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है। वहीं, फिल्म में परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज समेत कई स्टार्स एक साथ धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म को 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola