Happy Birthday Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। एक्टर ने अपने टैलेंट के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्टिंग के अलावा ने अपने सिंगिंग के बदौलत बहुत नाम कमाया है। आज यानी 14 सितंबर को अभिनेता अपना 38वां जन्मदिन (Ayushmann Khurrana Birthday) मना रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
अभी पढ़ें – Brahmastra Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई फिल्म, महज इतनी हुई कमाई
ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत
महज 17 साल की उम्र से रियलिटी शो पॉपस्टार में सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट के तौर पर लाइमलाइट में आने वाले आयुष्मान खुराना उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्हें अपनी डेब्यू फिल्म में ही गाने का मौका मिला। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी रियलिटी शो ‘रोडीज’ से की थी। इतना ही नहीं वह इस शो के विनर भी बने थे। लेकिन साल 2012 में आई फिल्म ‘विक्की डोनर’ (Ayushmann Khurrana Debut Movie) से एक्टर ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें कई अवार्डस से सम्मानित भी किया गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड डिवा यामी गौतम (Yami Gautam) नजर आईं थी।
पहली फिल्म को मानते हैं अभिशाप
बहुत कम लोग जानते होंगे कि अपनी एक्टिंग के साथ सिंगिंग के लिए मशहूर आयुष्मान अपनी पहली फिल्म को अपने लिए अभिशाप मानते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुद बताया था कि वह अपनी पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ (Vicky Donor) को अभिशाप मानते हैं। एक्टर ने कहा था कि मेरी पहली फिल्म का अभिशाप है कि मेरी बाकी फिल्में फ्लॉप रहीं। ”विक्की डोनर’ एक बेंचमार्क फिल्म थी, जिसने मेरे प्रति लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी थीं।’ आपको बता दें कि विक्की डोनर के बाद आयुष्मान की ‘नौटंकी साला’, ‘बेवकूफियां’ और ‘हवाईजादा’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से आयुष्मान ने धमाकेदार वापसी की।
अभी पढ़ें – निरहुआ को भूल उनके भाई Parvesh Lal Yadav के प्यार में पड़ीं आम्रपाली दुबे, खेतों के बीच किया रोमांस
इस फिल्म में आएंगे नजर
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल आयुष्मान खुराना दो बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, जिसमें पहले नंबर पर अनुभूति कश्यप की ‘डॉक्टर जी’ (Doctor G) है, तो वहीं एक्टर की दूसरी आगामी फिल्म प्रोड्यूसर आनंद एल राय की ‘एक्शन हीरो’ (Action Hero) है, जिसका निर्देशन नवोदित अनिरुद्ध अय्यर द्वारा किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines