हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 7: जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी 'ड्रीम गर्ल 2', लेकिन कमाई में Gadar 2 से फिर भी रही पीछे

विज्ञापन
Dream Girl 2 Box Office Collection Day 7

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 7: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छी रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुक्रवार 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ कमाई के मामले में भी तेजी से रफ्तार पकड़ रही है। कुछ ही दिनों में फिल्म 100 करोड़ के आंकडे़ के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 6 दिनों के अंदर 52 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म जल्द इस हफ्ते वीकेंड पर अच्छी कमाई कर 100 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।

फिल्म (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 7) ने अपने ओपनिंग डे की शुरुआत 10 करोड़ की कमाई से की थी, जिसके बाद फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 6.50 करोड़ के आस-पास का बिजनेस किया, लेकिन कमाई के मामले में 20 दिन पर रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) पीछे ही रही।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan Film Jawan: शाहरुख खान की जवान को देखने पर मजबूर कर देंगे ये 5 कारण

विज्ञापन

20वें दिन भी Gadar 2 ने Dream Girl 2 को पछाड़ा

जी हां… सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने अपनी रिलीज के 20वें दिन 8.75 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 474.5 करोड़ हो गई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ भले ही दर्शकों को लुभा रही है, लेकिन ‘गदर 2’ का क्रेज लोगों के सिर से अभी भी उतरा नहीं है।

वीकेंड 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी Dream Girl 2

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 7) की कमाई को लेकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के 7 दिनों के अंदर करीबन 66.00 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जिसके बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म फ्राइडे से लेकर वीकेंड यानी संडे 3 सितंबर तक अपने क्लब में 10.69 करोड़ तक जमा कर सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola