Ayesha Takia Video: दबंग सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘वॉन्टेड’ तो आप सबने देखी होगी। फिल्म में उनकी एक्ट्रेस रहीं आयशा टाकिया (Ayesha Takia) भी याद ही होंगी। एक्ट्रेस को काफी समय के बाद पब्लिकली स्पॉट किया गया। हालांकि आयशा को देखने के बाद उन्हें पहचानना काफी मुश्किल लग रहा है। खुद फैंस भी उन्हें इस लुक में देखकर काफी हैरान हैं।
सूजा चेहरा और बढ़े वजन के साथ दिखीं एक्ट्रेस
सेलिब्रिटी इंस्टा पेज विरल भयानी ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सलमान खान की एक्ट्रेस आयशा टाकिया लंबे समय के बाद दिखाई दी हैं। आयशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका चेहरा काफी सूजा हुआ और अलग दिख रहा है। वीडियो में उन्हें पहचानना भी मुश्किल लग रहा है।
वीडियो में आयशा टाकिया ब्लू कलर का प्रिंटेड सूट पहने हुए दिख रही हैं जबकि उन्होंने बालों को खुला छोड़ा है। उनका वजन भी काफी बढ़ा हुआ दिख रहा है और चेहरा भी सूजा लग रहा है। एक्ट्रेस की यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो को विरल भयानी ने शेयर करते हुए लिखा, ‘आयशा टाकिया बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।’
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार, प्रभास की Salaar हिंदी में इस OTT प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम
वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि आयशा टाकिया की इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं। वह वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘पहले कितनी खूबसूरत थी।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या थी और क्या हो गई।’ वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह तो बहुत ही खराब लगने लगी।’ इस तरह से लोग एक्ट्रेस को लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
आयशा टाकिया का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि आयशा टाकिया एक समय पर इंडस्ट्री की काफी खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार थीं लेकिन लिप और फेस सर्जरी कराने के बाद से उनका लुक काफी बदल चुका है। एक्ट्रेस का यह लुक फैंस का भी ध्यान खींच रहा है। आयशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने टार्जन द वंडर कार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें सलमान खान की ‘वॉन्टेड’ में देखा गया। इस फिल्म से आयशा रातों रात स्टार बन गई थीं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
16 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
22 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
23 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines