Ayesha Khan Slams Munawar Faruqui : बिग बॉस का 17वां सीजन अब अपने फिनाले से कुछ दिन दूर है। पिछले दिनों वीकेंड के वॉर में लाइव वोटिंग के चलते कंटेस्टेंट आयशा खान घर से बेघर हो गईं। घर से बाहर आने के बाद आयशा ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में मुनव्वर फारुकी को लेकर बात की। साथ ही मुनव्वर के फैंस से मिली नफरत पर अपना रिएक्शन भी दिया। आयशा ने कहा कि मुनव्वर ने वफादार एक-महिला पुरुष को लेकर एक गलत धारणा बनाई थी, और वह उसे उजागर करना चाहती थीं।
बोलीं, उसने शो के अंदर नकली धारणा बनाई
डीएनए से बात करते हुए आयशा ने कहा, ‘मुनव्वर ने शो के अंदर एक एक-महिला पुरुष को लेकर एक नकली धारणा बनाकर रखी थी।’ उन्होंने मुझे धोखे पर रखा और मेरे साथ गलत किया। यह सब चीजें मेरे लिए नॉर्मल नहीं थीं। यही कारण था कि मैंने शो में जाने का फैसला किया। उन्होंने फैंस द्वारा शो में आकर मुनव्वर की छवि खराब करने के आरोपों पर भी बात की। आयशा ने कहा कि ‘शो में एंट्री करने से पहले मुझे पता था कि लोग मुझपर छवि खराब करने का आरोप लगाएंगे। इसके लिए मुझे ट्रोल भी किया जाएगा। उस इंसान (मुनव्वर) के जितने भी फैंस हैं, वो जिंदगी भर मुझसे नफरत करेंगे। हालांकि मुझे खुद पर बहुत गर्व है कि इतना सब कुछ पता था, और अभी भी मैंने इस पर एक स्टैंड लिया।’
मुनव्वर पर लगाए कई गंभीर आरोप
आयशा आगे कहती हैं कि ‘उनके परिवार ने भी शो में जाने में उनका समर्थन किया, ‘वे चाहते थे कि अगर मुनव्वर के बारे में किसी एक ने भी समझ लिया कि ये गलत है, तो यह अच्छी बात है।’ जाहिर है कि शो में एंट्री लेने के साथ ही आयशा ने मुनव्वर फारुकी पर उन्हें धोखा देने सहित कई आरोप लगाए थे। उन्होंने अंकिता लोखंडे से लेकर अभिषेक कुमार सहित कई कंटेस्टेंट की मौजूदगी में यह तक कह दिया था कि अब वह मुनव्वर की शक्ल तक नहीं देखेंगी।
इन कंटेस्टेंट को बताया टॉप 3
इसके अलावा आयशा ने टॉप 3 कंटेस्टेंट भी बताए। उन्होंने कहा कि वह मुनव्वर को अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे के साथ टॉप 3 में देखती हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि मुनव्वर की जीत अच्छा उदाहरण देगी। आयशा ने कहा, ‘शो में हर सदस्य को अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखानी होती है लेकिन मुनव्वर तो रियल ही नहीं थे, तो आप रियलिटी शो कैसे जीत सकते हैं।’ आयशा ने आगे खुलासा किया कि शो खत्म होने के बाद भी वे मुनव्वर से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें : पहले शादी का वादा, फिर डबल डेटिंग, Ayesha Khan ने Munawar Faruqui पर लगाए ये 7 गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines