Ayesha Khan: बिग बॉस फेम आयशा खान इन दिनों अपने शो ‘दिल को रफू कर ले’ (Dil Ko Rafu Karr Lei) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो में उन्हें रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। अब टीवी पर एंट्री के बाद आयशा खान की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ती जा रही है। एक्ट्रेस को पहले ही बिग बॉस में देखकर सब उनके दीवाने हो गए थे। आयशा खान की खूबसूरती हर किसी को अट्रैक्ट करती है। जब भी वो कहीं नजर आती हैं तो पैपराजी भी उनके पीछे-पीछे दौड़ते हैं। अब तो आयशा खान फैंस के बीच घिरी हुईं नजर आने लगी हैं।
आयशा खान के साथ देर रात फैंस ने की अजीब हरकत
हाल ही में एक्ट्रेस को मूवी नाईट के बाद स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर अब उनका वीडियो वायरल हो गया है। आयशा खान को देर रात फैंस ने घेर लिया। इस दौरान एक आदमी ने एक्ट्रेस के साथ ऐसी हरकत कर दी कि वो बेहद अनकंफरटेबल हो गईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ नजर आया कि उन्हें फैन की हरकत पसंद नहीं आई और वो उसके बाद असहज हो गईं। हालांकि, इस हालात का भी उन्होंने जिस तरह से सामना किया अब उनकी तारीफ हो रही है।
फोटो के बहाने एक्ट्रेस को छूने की कोशिश करता दिखा शख्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि वाइन कलर के टॉप और जीन्स में हैं। वो एक मेल फैन के कहने पर उन्हें फोटो दे रही हैं। हालांकि, फैन एक्ट्रेस की अच्छाई का फायदा उठा रहा है। वो फोटो के बहाने एक्ट्रेस को टच करने की कोशिश कर रहा है। आयशा खान पीछे हटती हैं, तो वो शख्स फिर करीब आता है और एक्ट्रेस को फिर टच करने की कोशिश करता है। एक्ट्रेस फिर पीछे हटती हैं। बार-बार फैन के इस तरह की हरकत करने पर भी आयशा खान उसे कुछ नहीं कहतीं और स्माइल के साथ फोटो खिंचवाकर वहां से निकलने की कोशिश करती हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan क्यों नहीं खाते ‘बीफ’ और ‘पोर्क’? मां से निकला कनेक्शन, वीडियो से हुआ रिवील
वीडियो हुआ वायरल
ये वीडियो देखकर अब लोग इस फैन पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह से फोटो के बहाने आयशा खान से ये आदमी चिपक रहा है वो लोगों को पसंद नहीं आ रहा। जिस तरह से एक्ट्रेस डिस्टेंस मेंटेन करने की कोशिश कर रही हैं, वो देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेसेस की सेफ्टी को लेकर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस तरह से आयशा खान ने इस सिचुएशन को संभाला है वो इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines