---विज्ञापन---

Salman Khan क्यों नहीं खाते ‘बीफ’ और ‘पोर्क’? मां से निकला कनेक्शन, वीडियो से हुआ रिवील

Salman Khan: सलमान खान ने रिवील किया है कि वो सब चीजें खा लेते हैं, बस बीफ और पोर्क नहीं खाते। वो ये क्यों नहीं खाते? ये राज भी सलमान ने खुद खोला है।

---विज्ञापन---

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान खाने-पीने के कितने शौकीन हैं, ये तो सभी जानते हैं। बिग बॉस के सेट पर भी सलमान खान को कई बार खाना खाते हुए और उसे एन्जॉय करते हुए देखा जाता है। वहीं, अब सलमान खान को लेकर एक पर्सनल डिटेल सामने आई है। उन्हें खाने में क्या पसंद है? ये तो कई बार रिवील हो चुका है, लेकिन वो क्या नहीं खाते? ये बेहद ही कम लोगों को पता होगा। अब सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बताते हैं कि वो ‘बीफ’ और ‘पोर्क’ नहीं खाते।

सलमान का ‘बीफ’ और ‘पोर्क’ न खाने का क्या है मां से कनेक्शन?

सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। पूरा हिंदुस्तान भाईजान से प्यार करता है और इसका कारण है उनकी वो अच्छाइयां, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सलमान खान पूरी तरह से फैमिली मैन हैं। अपने परिवार के लिए सलमान आज भी बेहद पोजेसिव हैं। अपनी मां और पिता को लेकर सलमान खान के दिल में जो प्यार है उसके भी फैंस दीवाने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान कुछ चीजें सिर्फ अपने पेरेंट्स की वजह से नहीं खाते?

---विज्ञापन---

धर्म है सलमान का ‘बीफ’ और ‘पोर्क’ न खाने का कारण

खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है। उनका जो क्लिप सामने आया है, उसमें वो कह रहे हैं कि वो सब खाते हैं बस ‘बीफ’ और ‘पोर्क नहीं खाते। एक्टर के गोमांस और सूअर का मांस न खाने का कनेक्शन उनकी मां से जुड़ा है। वो भी सलमान खान ने रिवील किया है। आपकी अदालत में सलमान खान ने कहा, ‘मैं हर धर्म में विश्वास करता हूं। आपको दूसरों के धर्म की रिस्पेक्ट करनी होगी। जब आप किसी और के रिलिजन की इज्जत करोगे, तभी वो आपके मजहब की रिस्पेक्ट करेंगे और मैं दोनों साइड से हूं। मां हिन्दू हैं, बाप मुस्लमान और दूसरी मां कैथोलिक हैं। तो हम हिंदुस्तान हैं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aamir Khan की जिंदगी में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, जानें ‘रंगीला’ एक्टर अब किसके इश्क में कैद?

सलमान खान ने गाय को लेकर दिया बयान

सलमान खान ने आगे कहा, ‘मैं मानता हूं कि गाय हमारी भी माता हैं, क्योंकि हमारी मां हिन्दू हैं और वो घर पर हमारे साथ रहती हैं।’ यानी सलमान खान इसी कारण बीफ नहीं खाते क्योंकि उनकी मां हिन्दू हैं और हिन्दू धर्म में ये पाप माना जाता है। साथ ही एक्टर के पोर्क न खाने का कारण भी यही है कि उनके पिता मुस्लिम हैं और मुस्लिम धर्म में पोर्क खाना हराम माना जाता है।

First published on: Feb 06, 2025 01:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola