नेपो किड होने के बाद भी बॉलीवुड स्टार बनी ये हसीना, डेब्यू से जीता दिल; पहचाना कौन?

नेपो किड होने के बावजूद भी बॉलीवुड की इस हसीना ने अपनी खुद की पहचान बनाई है. आज ये हसीना बॉलीवुड में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

sara ali khan birthday special

Birthday Special: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने नेपो किड होने के बाद भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. इन सितारों की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने डेब्यू से ही ऑडियंस का दिल जीत लिया था. फिल्मी परिवार से आने के बावजूद भी इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई और ये ही वजह है कि वो मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी ये एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

नेपो किड होने के बाद भी बनाई खुद की पहचान

हम जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम सारा अली खान है. पटौदी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं सारा ने बॉलीवुड में अपने दम पर अपनी जगह बनाई है. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बचपन से ही अपने मम्मी-पापा की तरह ही बॉलीवुड स्टार बनना चाहती थीं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो बचपन में एक्टिंग वीडियोज भी बनाती थीं. वहीं कोलंबिया में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सारा ने बॉलीवुड में कदम रखा.

विज्ञापन

डेब्यू से ही जीता दिल

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ से की थी. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे. इस फिल्म ने रिलीज होते ही सबका दिल जीत लिया था और ये बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद भी किया था. पहली ही फिल्म से सारा ने बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ दी थी.

विज्ञापन

इन फिल्मों में आ चुकीं नजर

‘केदारनाथ’ से सबका दिल जीतने वालीं सारा ने इस फिल्म के बाद ‘सिम्बा’ में काम किया. इस फिल्म में सारा की जोड़ी रणवीर सिंह के साथ दिखाई दी. इस फिल्म को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने लव आज कल, कुली नंबर 1, अतरंगी रे, जरा हटके जरा बचके, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, स्काई फोर्स, मेट्रो इन दिनों और पति पत्नी और वो दो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ