इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आज यानी 29 जून को एक्टर की फिल्म का ‘आवारापन 2’ का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देख कर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. इस मूवी के टीजर की शुरूआत ‘दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है…’ डायलॉग से शुरू होती है. टीजर देखते ही फैंस ने यह भी कहना शुरू कर दिया है कि इमरान एक बार फिर अपने लवर एरा वाली इमेज में वापस लौट आए हैं.
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले विवादों में घिरी Shraddha Kapoor की ‘Eetha’, विठाबाई के परिवार ने जताई नाराजगी
‘आवारापन 2’ में क्या है खास
‘आवारापन 2’ फिल्म की बात करें, तो इस मूवी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2 Official Teaser) का टीजर रिलीज हो चुका है. यह टीजर रिलीज होते ही फैंस के दिलों में एक बार फिर प्यार की चिंगारी लगा दी है. इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का पुराना अंदाज देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं. इस टीजर में आपको प्यार, दर्द और दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है. इस दमदार टीजर में आपको कई शानदार डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं. इस टीजर की शुरुआत ही, ‘कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती… उनकी कहानी दूसरे लोगों के लिए लिखी जाती है’.
यह भी पढ़ें: 56 की उम्र में सुनीता आहूजा करेंगी एक्टिंग डेब्यू, बेटे Yashvardhan के साथ आएंगी नजर
‘आवारापन 2’ कब होगी रिलीज?
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ में दिशा पाटनी भी नजर आई है. फिल्म के टीजर में शबाना आजमी की भी झलक देखने को मिली है. इस फिल्म में शबाना आजमी (Shabana Azmi) का किरदार काफी इंटेस नजर आया है, जिसे देख कर फैंस भी हैरान हो रहे हैं. दरअसल, फिल्म आवारापन 2 में वो विलेन के रोल में नजर आने वाली है. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है. वहीं इस मूवी के टीजर के अंत में आवारापन का आइकॉनिक गाना ‘तो फिर आओ’ भी बजता हुआ नजर आया है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines