Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. लंबे समय से फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे. इमरान हाशमी के पुराने अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं अब फिल्म के रिलीज होते ही फैंस के बीच इस फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को देख अपने रिव्यू भी शेयर कर रहे हैं. हर कोई फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही दे रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म देखकर फैंस ने क्या कुछ कहा.
पब्लिक का रिएक्शन
इमरान हाशमी के साथ-साथ इस फिल्म में लीड रोल में दिशा पाटनी नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म देखकर एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आवारापन 2 में हाई वोल्टेज ड्रामा देख दिल खुश हो गया. फिल्म में एक्शन और ड्रामा सीन्स कमाल के हैं. मेकर्स ने ‘आवारापन’ ब्रांड को नई कहानी, नई कास्ट और नए किरदारों के साथ बेहद खूबसूरती से आगे बढ़ाया है. ये फिल्म ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी उतरती है.’
यह भी पढ़ें: Batwara 1947 X Review: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ देख इमोशनल हुए फैंस! फिल्म देख क्या बोली ऑडियंस?
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इमरान हाशमी के सीन्स, अमाल मलिक का म्यूजिक और अरिजीत सिंह की आवाज के कॉम्बिनेशन ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. ये ‘आवारापन’ बड़े पर्दे पर बिल्कुल परफेक्ट लगता है.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म स्टार्टिंग के 20 मिनट ही इतनी एंगेजिंग है, आप इमोशनली शिवम पंडित के साथ जुड़ जाते हैं. ‘आवारापन 2′ सिनेमाघरों में देखने के लिए बेस्ट है.’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘आवारापन 2 देख पुरानी यादें ताजा हो गईं. इस फिल्म का सीक्वल वाकई देखने लायक है. लेखक बिलाल सिद्दीकी और विशेष भट्ट ने कहानी को काफी अच्छे से पुराने पार्ट से जोड़ा है. साथ ही फिल्म में मानव तस्करी का मुद्दा भी दिखाया गया है जो काफी इमोशनल करता है. फिल्म के गानों ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ का फिल्म में बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया गया है. इमरान हाशमी की ये फिल्म 150-200 करोड़ रुपये की कमाई आसानी से कर लेगी.’
5वें यूजर ने लिखा, ‘ऑडियंस को दीवाना बनाने वाली इमरान हाशमी की फिल्म सिनेमाघरों में लौट आई है. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है. म्यूजिक भी कमाल का है. बाइक चलाते हुए इमरान हाशमी की एंट्री होती है और बैकग्राउंड में ‘तो फिर आओ’ गाना बजता है, जो कमाल का है. फिल्म की कहानी जरा भी बोर नहीं करती.’
यह भी पढ़ें: The Traitors 2 से एलिमिनेट हुए ये 4 सितारे, शो शुरू होते ही टूटा विनर बनने का सपना
फिल्म में कौन-कौन?
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इनके साथ-साथ फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं. इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म में पूरन गब्बी विलेन की भूमिका में नजर आए हैं और उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है.
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
19 mins agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
37 mins agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
18 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
20 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
21 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
23 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
23 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines