Awarapan 2 Movie Review: इमोशन, एक्शन और म्यूजिक के साथ शिवम के रूप में इमरान हाशमी का है दमदार किरदार!इमरान हाशमी ने अपने करियर में कई रोमांटिक, थ्रिलर और क्राइम किरदार निभाए हैं, लेकिन ‘आवारापन 2’ में उनका शिवम पंडित इन सबसे थोड़ा अलग नजर आता है. करीब 19 साल बाद लौटे इस किरदार में सिर्फ गुस्सा और एक्शन नहीं, बल्कि पुराना दर्द, पछतावा और इमोशनल जंग भी है. नितिन कक्कड़ ने शिवम की कहानी को चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बदला और बलिदान जैसे नए पहलुओं से जोड़कर आगे बढ़ाया है. यही वजह है कि ‘आवारापन 2’ इमरान की पुरानी फिल्मों की सिर्फ याद नहीं दिलाती, बल्कि शिवम की कहानी को एक नए और बड़े अंदाज में पेश करती है.
कहानी: एक बच्ची ने शिवम को फिर उसी दुनिया में पहुंचा दिया
आलिया को खोने के बाद शिवम ने अपनी जिंदगी को पीछे छोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसकी यादें हमेशा उसके साथ रहीं. फिर एक दिन आलिया की कब्र पर उसे एक मासूम बच्ची मिलती है. शिवम उसे अनाथालय पहुंचाता है, उसकी देखभाल का खर्च उठाता है और उसका नाम आलिया रख देता है. जब एक कपल उसे गोद लेता है, तो शिवम को लगता है कि बच्ची को अपना परिवार मिल गया है. लेकिन जल्द ही सामने आता है कि वह कपल इंटरनेशनल चाइल्ड-ट्रैफिकिंग सिंडिकेट से जुड़ा है और बच्ची का अपहरण हो चुका है.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 X Review: ‘शिवम पंडित’ बन स्क्रीन पर लौटे इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ देख फैंस हुए क्रेजी!
इंटरपोल से सच्चाई पता चलने के बाद शिवम को फिर उसी क्राइम वर्ल्ड में लौटना पड़ता है, जिससे वह दूर हो चुका था. इस बार लड़ाई सिर्फ आलिया को बचाने की नहीं, बल्कि अपने पुराने दर्द और अधूरे हिसाब को खत्म करने की भी है. पहली फिल्म जहां शिवम के इमोशंस और उसकी अंदरूनी जंग पर ज्यादा केंद्रित थी, वहीं ‘आवारापन 2’ चाइल्ड ट्रैफिकिंग, ऑर्गनाइज्ड क्राइम, बदला और बलिदान को बड़े स्केल पर लेकर आती है. एक्शन और कमर्शियल ट्रीटमेंट के बावजूद कहानी की असली ताकत शिवम का दर्द ही बना रहता है.
कास्ट और परफॉर्मेंस: इमरान के साथ मजबूत कलाकारों की टीम
शिवम पंडित के किरदार में इमरान हाशमी करीब 19 साल बाद लौटे हैं और इस बार उनके किरदार में पुराने गुस्से के साथ एक अलग तरह का दर्द भी देखने को मिलता है. बिना ज्यादा ओवरड्रामा के वह शिवम की बेचैनी और अंदर की लड़ाई को असरदार तरीके से सामने लाते हैं. दिशा पाटनी जारा के रोल में हैं, जिसकी जिंदगी परिवार के क्राइम कनेक्शन से उलझ जाती है, जबकि पुरन गब्बी ड्रग्स के कारोबार से जुड़े जोरावर के किरदार में अलग छाप छोड़ते हैं.
शबाना आजमी नफीसा के किरदार में कहानी को मजबूती देती हैं. वहीं सुविंदर विक्की जयदीप, विजयंत कोहली महमूद, अतुल कुमार समर्थ और अनिरुद्ध रावल सिकंदर के रोल में नजर आते हैं. सभी कलाकार मिलकर फिल्म के क्राइम और इन्वेस्टिगेशन वाले हिस्से को और मजबूत बनाते हैं.
विशाल भट्ट: ‘आवारापन’ को नई उड़ान देने की कोशिश
‘आवारापन 2’ के साथ विशाल भट्ट ने सिर्फ पुरानी कहानी को आगे बढ़ाने के बजाय शिवम पंडित की दुनिया को और बड़ा करने की कोशिश की है. पहली फिल्म के को-प्रोड्यूसर रहे विशाल इस बार कहानी और प्रोडक्शन दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनका विजन इस कहानी को एक सीक्वल से आगे ले जाकर फ्रेंचाइजी बनाने का है. इसी वजह से फिल्म में पुराने इमोशंस के साथ नए किरदार, नए मोड़ और विशेष फिल्म्स की पहचान भी बरकरार रहती है.
निर्देशन और लेखन: शिवम की कहानी को मिला नया मोड़
नितिन कक्कड़ ने ‘आवारापन 2’ की कहानी को बड़े कैनवास पर उतारा है, जबकि बिलाल सिद्दीकी की राइटिंग शिवम की जर्नी में नए मोड़ जोड़ती है. इमरान हाशमी और विशेष फिल्म्स की साझेदारी भी फिल्म की बड़ी ताकत है. शिवम की वापसी सिर्फ नॉस्टैल्जिया तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसके किरदार को एक नई दिशा और नई कहानी के साथ आगे ले जाती है.
यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: कभी फौजी तो कभी बने एयरफोर्स ऑफिसर, वर्दी में इन 5 सितारों ने जीता दिल!
म्यूजिक: पुरानी यादों में नया रंग
‘आवारापन 2’ का म्यूजिक पहली फिल्म से इसका कनेक्शन मजबूत बनाए रखता है. मिथुन, अमाल मलिक और जीत गांगुली के संगीत के साथ सईद कादरी और रश्मि विराग के बोल गानों को खास बनाते हैं. मिथुन ने ‘तेरा मेरा रिश्ता’ और ‘तो फिर आओ’ को नए अंदाज में पेश किया है, जबकि अरिजीत सिंह की आवाज में ‘ये आवारापन’ शिवम के दर्द को और गहराई देती है. अच्छी बात ये है कि गाने सिर्फ पुरानी यादें ताजा नहीं करते, बल्कि कहानी और किरदार के इमोशंस के साथ भी चलते हैं.
मस्ट-वॉच
‘आवारापन 2’ पुरानी यादों को नए अंदाज और बड़े स्केल के साथ आगे बढ़ाती है. इमरान हाशमी की दमदार परफॉर्मेंस, शानदार म्यूजिक, इमोशन और क्राइम का कॉम्बिनेशन फिल्म को खास बनाता है. यह इमरान हाशमी के फैंस के लिए यह एक मस्ट-वॉच ट्रीट है. ऐसे में इस वीकेंड कुछ रिफ्रेशिंग देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट है.
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
12 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
44 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
9 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
13 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines