Independence Day 2026: कभी फौजी तो कभी बने एयरफोर्स ऑफिसर, वर्दी में इन 5 सितारों ने जीता दिल!
Independence Day 2026: बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो स्क्रीन पर फौजी और एयरफोर्स ऑफिसर की पहन चुके हैं. इन बॉलीवुड सितारों ने रियल लाइफ हीरो की कहानियों को फैंस को दिखाई. चलिए जानते हैं स्क्रीन पर किन-किन सितारों ने वर्दी पहन देशभक्ति निभाई.

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस को हर साल 15 अगस्त को भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन उन वीर जवानों को याद किया जाता है जिन्होंने देशभक्ति निभाते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी. वहीं बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जिनमें एक्टर्स ने फौजी और एयरफोर्स ऑफिसर की वर्दी पहनकर उनकी जिंदगी को स्क्रीन पर दिखाया. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है.
विक्की कौशल
2 / 6विक्की कौशल भी फौजी की वर्दी में स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं. साल 2019 में रिलीज हुई 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की कौशल ने आर्मी अफसर का किरदार निभाया था. वर्दी में विक्की कौशल ने हर किसी का दिल जीत लिया था. उनके किरदार में अलग ही देशभक्ति देखने को मिली थी, जिसके बाद हर कोई एक्टर की तारीफ करने लगा. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.
जाह्नवी कपूर
3 / 6जाह्नवी कपूर भी 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में एयरफोर्स की वर्दी में नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने भारतीय वायु सेना अधिकारी गुंजन सक्सेना का किरदार बखूबी निभाया था. जाह्नवी कपूर की एक्टिंग को भी इस फिल्म में खूब पसंद किया गया. वहीं फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में नजर आए. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
वीर पहाड़िया
4 / 6साल 2025 में रिलीज हुई 'स्काई फोर्स' में वीर पहाड़िया ने एयरफोर्स अफसर टी कृष्णा विजया का किरदार निभाया था और वीर भी वर्दी में नजर आए थे. इस फिल्म में वीर की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. वहीं एयरफोर्स की वर्दी पहने वीर को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था. बता दें इस फिल्म में वीर के साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आए. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
अक्षय कुमार
5 / 6अक्षय कुमार बॉलीवुड में फौजी, एयरफोर्स ऑफिसर और नेवी ऑफिसर की वर्दी में नजर आ चुके हैं. आज हम उनकी 'रुस्तम' फिल्म की बात कर रहे हैं, इस फिल्म में एक्टर ने नेवी अफसर की वर्दी पहनी थी. वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब इंप्रेस किया था. साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
वरुण धवन
6 / 6इसी साल 2026 में रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन फौजी की वर्दी में दिखाई दिए. वरुण धवन को फौजी बने देख उनके फैंस काफी खुश हुए. वरुण ने अपने लुक के साथ-साथ अपनी एक्टिंग से भी ऑडियंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म में वरुण के साथ-साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आए. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.