Avinash का गुस्सा देख डर गईं Eisha, क्या ये दोस्ती खत्म? इतना भड़क क्यों गए एक्टर?

Avinash Mishra Angry on Eisha Singh: ‘बिग बॉस 18’ में अविनाश मिश्रा का गुस्सैल अवतार देखने को मिला है जिसे देख ईशा भी डर गई हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Avinash Mishra Angry on Eisha Singh

Avinash Mishra Angry on Eisha Singh

विज्ञापन

Avinash Mishra Angry on Eisha Singh: ‘बिग बॉस 18’ में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती पहले दिन से मजबूत देखने को मिल रही है। एलिस, ईशा और अविनाश की तिकड़ी को काफी पसंद भी किया गया। एलिस के जाने के बाद ईशा और अविनाश हमेशा एक दूसरे के साथ कदम के कदम मिलाकर चले हैं, लेकिन क्या अब अंतिम पड़ाव में आते-आते दोनों की दोस्ती खत्म हो जाएगी।

अविनाश को आ गया गुस्सा!

अविनाश और ईशा की दोस्ती पर ऐसा लग रहा है जैसे ग्रहण लग गया है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अविनाश का हाल ही में ऐसा रौद्र रूप देखने को मिला है जिसे देखकर ईशा सिंह के होश उड़ गए हैं। अविनाश ईशा से बात करते-करते अचानक इतना ज्यादा गुस्सा हो गए कि उन्होंने बिग बॉस की चीजें उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। जी हां अविनाश और ईशा आपस में एक दूसरे से बात कर रहे थे, देखने से ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच एक बहस चल रही थी इसी बीच ईशा कुछ कह रही थीं इतने में अविनाश ने अचानक से चिल्लाते हुए अपनी बोटल को फेंक दिया।

Advertisment

अविनाश ने बिग बॉस की प्रॉपर्टी फेंकी

अविनाश यहीं तक नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने ईशा को कहा कि मुझे तो कम से कम बोलने दो ईशा। इसके बाद प्रोमो में देखा गया है कि शिल्पा शिरोडकर, कशिश कपूर दूर से अविनाश को देखते हैं कि वो आखिर कर क्या रहे हैं। इतने में ही अविनाश सोफा उठाते हैं और सीधे नीचे गिरा देते हैं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर अविनाश को इतना गुस्सा क्यों आया। ईशा और उनमें ऐसी क्या बात चल रही थी कि उनका इतना गुस्सैल अवतार देखने को मिल गया।

खत्म हो जाएगी ईशा-अविनाश की दोस्ती?

अब अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच दोस्ती खत्म हो जाएगी क्योंकि इससे पहले अविनाश को इस रूप में पहले तो कभी देखा नहीं गया है। ईशा और अविनाश की दोस्ती में खटास तब से आ गई है जब से ईशा ने अविनाश को वीकेंड का वार पर सबसे ज्यादा झगड़ा करने वाला कंटेस्टेंट बताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ