मुंबई: दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्मों में से एक ‘अवतार’ (Avatar) अपने दूसरे भाग को रिलीज करने के लिए पूरी तरह है। साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar: The Way of Water) के मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: Tina Datta ने Shalin Bhanot के लिए बताई अपनी फीलिंग, Unseen Shot में हुआ खुलासा
इस फिल्म ने साल 2009 की रिलीज ‘अवतार’ की फॉलोअप फिल्म के रूप में प्रशंसकों के बीच काफी हलचल पैदा कर रखी है। अब इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक ट्रेलर (Avatar: The Way of Water Trailer) जारी कर दिया है। ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का ट्रेलर आकर्षक और भावनात्मक रूप से काफी लुभावना दिख रहा है। जेम्स कैमरून ने इस साइंस फिक्शन ड्रामा ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को लिखा और निर्देशित किया है।
‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने प्रशंसकों की दिलचस्पी जगाने के लिए इसका ट्रेलर पोस्ट किया। दो मिनट से अधिक लंबी इस क्लिप में वापस पेंडोरा की सैर करने को मिलती और कई प्रसिद्ध दृश्यों से परिचित कराती है। ट्रेलर के अनुसार, फिल्म का फोकस सुली परिवार के प्रयासों पर होगा जो एक गंभीर खतरे से बचने के प्रयास में जुटे हैं।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: Abdu Rozik बने घर के नए कप्तान, गौतम हुए घर से बेघर
‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के बारे में
2009 के अवतार के दूसरे भाग के रूप में इस फिल्म का नाम अवतार द वे ऑफ वॉटर रखा गया है। पहले पार्ट के मुकाबले इसे बड़ा और बेहतर बताया जा रहा है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर के मुख्य कलाकारों में केट विंसलेट, सैम वर्थिंगटन, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर और एडी फाल्को शामिल हैं। फिल्म 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्ततक देगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines