Avatar 2 Box Office Collection: जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 2’ बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाए हुए है। दुनियाभर में इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और सभी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं, लेकिन इसकी कमाई लगातार जारी है। आइये जानते हैं अबतक इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का करोबार कर चुकी है।
इन दिन रिलीज हुई थी ‘Avatar 2’
2009 में रिलीज हुई ‘अवतार’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद ऑडियंस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिसे आखिरकार मेकर्स ने 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज कर दिया। पहले पार्ट की तरह ही सीक्वल को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिलता दिख रहा है। ओपनिंग डे से लेकर अभी तक इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया है। अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी भाषा में भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म अपनी छाप छोड़ रही है।
और पढ़िए – एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार दीपिका और शाहरुख, पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो’ का फर्स्ट…
‘अवतार 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 40.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़ का कारोबार किया और तीसरे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा 46 करोड़ रुपये रहा। अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक ‘अवतार 2’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 147.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘अवतार 2’ की लागत
‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water) को दर्शकों से जिस तरह प्यार मिल रहा है, इसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। वहीं अगर फिल्म ऐसे ही बॉक्स ऑफिस धमाल मचाते रहेगी तो ये दूसरे वीकेंड तक कमाई के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकती है। आपको बता दें कि ‘अवतार 2’ की लागत 250 मिलियन डॉलर यानी 2000 करोड़ रुपये है। अब देखना ये होगा कि दर्शकों से फिल्म को आगे कितना प्यार मिलता है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines