Auhaam Official Trailer: रिलीज हुआ औहाम' का ट्रेलर, सस्पेंस और थ्रिल से भरी है फिल्म
Edited By Shivani Misra

Edited By Shivani Misra

अंकित हंस के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर फ़िल्म है जिसकी कहानी बेहद दिलचस्प नजर आ रही है। इसे मुकुल वर्मा ने लिखा है। ‘औहाम’ (Auhaam) के ट्रेलर से साफ दिख रहा है कि ये एक कहानी एक मिसिंग शख्स को ढूढंने के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देती है।
चलिए अब बात कर लेते हैं इसके ट्रेलर की तो ‘औहाम’ (Auhaam) की कहानी शिवा और रिया नामक कपल पर लिखी गई है जो एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भाग जाते हैं। शादी के बाद दोनों ख़ुशी-ख़ुशी रहने लगते हैं और दोनों की एक बेटी भी होती है। फिर एक दिन अचानक रिया गायब हो जाती है। इसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। पत्नी की तलाश करते हुए शिवा पुलिस (Police) के पास पहुंच जाता है और फिर शुरू होती है रिया की तलाश। रिया की तलाश के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती है जो सभी की कल्पनाओं से बाहर होती हैं।
फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही फैंस को अब इस फिल्म का इंतजार है। रिचा गुप्ता फ़िल्म्स की पेशकश ‘औहाम’ (Auhaam) इसी साल 26 मई को थिएटर में रिलीज की जाएगी। फिल्म को पैन इंडिया के स्तर पर बनाया गया है। म्यूजिक की बात की जाए तो ये जिम्मेदारी जी म्यूजिक कंपनी ने उठाई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: