Atul Parchure Passed Away: फेमस एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे अब इस दुनिया में नहीं रहे। 57 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर-कॉमेडियन के निधन के बाद हर कोई हैरान हैं। उनके फैंस इस खबर पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। अतुल के निधन के बाद अब उनका पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी कैंसर से लड़ाई की आपबीती सुनाते हुए बुरी तरह टूट गए थे।
अतुल का पुराना इंटरव्यू हो रहा वायरल
टेलीविजन और कई फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अतुल परचुरे ने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी बीच अब उनका एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कैंसर से अपनी जंग के बारे में बात की है। इस दौरान अतुल काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने बताया कि कैसे डॉक्टरों ने उनका इलाज गलत कर दिया जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। अतुल ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए बताया था कि डॉक्टरों को पिछले साल उनके लीवर में 5 सेमी का ट्यूमर मिला था।
डॉक्टरों ने किया गलत इलाज?
इंटरव्यू में अतुल ने बताया कि ‘मेरी शादी के 25 साल पूरे हो चुके थे। जब हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गए, तो मैं ठीक था। लेकिन कुछ दिनों बाद, मुझे खाने में दिक्कत होने लगी और मिचली महसूस होने लगी, जिससे मुझे लगा कि कुछ समस्या है। मेरे भाई ने मुझे कुछ दवाएं दीं, लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ। कई डॉक्टरों के पास जाने के बाद, मुझे अल्ट्रासोनोग्राफी कराने के लिए कहा गया। जब डॉक्टर ने ये किया, तो मैंने उसकी आंखों में डर देखा और समझ गया कि कुछ गंभीर है। मुझे बताया गया कि मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है और ये कैंसर है। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं ठीक हो जाऊंगा, तो उन्होंने कहा, ‘हां, आप ठीक हो जाएंगे।’
आपबीती बताते हुए इमोशनल हुए अतुल
हालांकि इसके बाद अतुल को पता चला कि उनका गलत इलाज हो रहा है। इंटरव्यू में अतुल इसके बारे में बताते हुए काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे गलत इलाज दिया गया जिसके चलते मैं खड़े-खड़े ही लड़खड़ाने लगता था।
यह भी पढ़ें: कैसे हुई एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे की मौत? डॉक्टर की एक गलती ने छीन लीं सांसें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines