Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Collection Day 3: सिनेमाघरों में 20 फरवरी, 2026 को दो फिल्में रिलीज हुईं. पहली तापसी पन्नू की फिल्म Assi और दूसरी सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर की Do Deewane Seher Mein. इन दोनों फिल्मों की कहानी एक दूसरे से काफी अलग है. एक कानून व्यवस्था जैसे सीरियस मुद्दे पर सवाल उठा रही है, तो वहीं दूसरी टिपिकल रोमांटिक फिल्म है. रिलीज के बाद से ही दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर चल रही है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं हर्ष मेहता? 19 साल छोटे बिजनेसमैन संग जुड़ा Malaika Arora का नाम, हर जगह हो रही चर्चा
पहले दिन की कमाई
फिल्म अस्सी की ओपनिंग 1 करोड़ रुपए से हुई. वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर की Do Deewane Seher Mein ने पहले दिन 1.25 कमाकर तापसी की फिल्म से अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि दोनों फिल्मों को ज्यादा स्क्रीनें नहीं मिली और दर्शकों की संख्या भी उस मुकाबले ज्यादा नहीं थी.
दूसरे दिन की कमाई
दूसरे दिन दोनों फिल्मों की कमाई में अच्छा उछाल देखा गया. फिल्म अस्सी ने 1.6 करोड़ रुपए कमाए, जो पहले दिन से 60% ज्यादा था. वहीं दो दीवाने शहर में ने भी 1.6 करोड़ रुपये कमाए, जो पहले दिन से करीब 28% ज्यादा था. दोनों फिल्मों ने सेम कमाई का आंकड़ा छुआ.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की इस एक्ट्रेस ने खुद लीक कर दी WhatsApp चैट? सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
तीसरे दिन भी कांटे की टक्कर
लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद वीकेंड में किसी फिल्म को ज्यादा, तो किसी फिल्म को कम देखा गया होगा. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. दूसरे दिन के मुकाबले कमाई में गिरावट दर्ज की गई. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, Do Deewane Seher Mein ने लगभग 1.31 करोड़ कमाए. वहीं तापसी की Assi ने कुल 1.37 करोड़ रुपए कमाए. इस दोनों आंकड़ों में कोई खास बड़ा फर्क नहीं है और दोनों फिल्में कांटे की टक्कर ले रही हैं.
क्यों है बराबर का मामला?
अस्सी को सामाजिक मुद्दे पर अच्छी समीक्षा मिली, लेकिन यह भारी कहानी है. वहीं दो दीवाने शहर में रोमांटिक है, जो वीकेंड पर ज्यादा लोगों को पसंद आया. दोनों फिल्मों की ऑक्यूपेंसी 13-15% के आसपास रही. अब सोमवार से हफ्ते के दिनों में देखना होगा कि कौन सी फिल्म बेहतर टिकी रहती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली का बैंड, मेहमानों की लिस्ट… Vijay और Rashmika की शादी का काउंटडाउन शुरू, जानें इनसाइड डिटेल्स
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines