2 दिन से लापता मशहूर सिंगर, फोन भी बंद... CCTV में दिखी आखिरी फुटेज, मुख्‍यमंत्री भी जुटे तलाश में

Ramen Barua Missing: मशहूर सिंगर के लापता होने की जानकारी मिली है। सिंगर 2 दिन से गुमशुदा हैं और अब उनकी चिंता सरकार को भी हो रही है। सिंगर की CCTV फुटेज और फोन लोकेशन भी ट्रेस की गई है।

Ramen Barua Missing

Ramen Barua Missing

विज्ञापन

Ramen Barua Missing: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अब एक मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर लापता हो गए हैं। वो दो दिन से कहां हैं इसकी किसी को कोई खबर नहीं है। अब उनके लापता होने से हर कोई परेशान है। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर की बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद अब इस मामले की तेजी से जांच चल रही है। अब CM ने खुद पुलिस कमिश्नर से कंपोजर को ढूंढ़ने की गुजारिश की है।

मशहूर सिंगर हुए लापता 

बता दें, जो म्यूजिक कंपोजर दो दिन से गायब हैं वो असम के मशहूर गायक और निर्देशक रामेन बरुआ हैं। वो सोमवार से घर नहीं लौटे हैं।  बताया जा रहा है कि वो सोमवार की सुबह रामेन बरुआ अपने घर से पास ही किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। हालांकि, अभी तक वो कहां हैं उनका कुछ भी पता नहीं चला है। 84 साल के सिंगर के घर न लौटने पर उनके परिवार ने उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस से 84 साल के इस बुजुर्ग सिंगर का पता लगाने के लिए सारी कोशिशें करने को कहा है।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कहां दिखे आखिरी बार? 

असम पुलिस अब सिंगर की खोज में जुट गई है। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें सिंगर को गुवाहाटी हाई कोर्ट के पास की ब्रह्मपुत्र नदी के पास से गुजरते हुए देखा गया है। ये सीसीटीवी फुटेज करीब सवा दस बजे सोमवार की सुबह का बताया जा रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि उनका फोन भी बंद आ रहा है जिसकी वजह से परिवार की चिंता और भी बढ़ गई है। बता दें, रामेन बरुआ को आखिरी बार ब्रह्मपुत्र नदी के पास से गुजरते हुए हाथ में एक प्लास्टिक बैग पकड़े हुए जाते हुए देखा गया था।


यह भी पढ़ें: ‘मैंने पटाखों की आवाज सुनी..पता चला फायर‍िंग है’, लॉरेंस ब‍िश्‍नोई को लेकर सलमान खान ने क‍िए सनसनीखेज खुलासे

गायब होने से पहले हुआ था झगड़ा

उनकी आखिरी फोन लोकेशन भी हाईकोर्ट बिल्डिंग के पास ही बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मंदिर जाने से पहले सिंगर की थोड़ी बहस हो गई थी। किराने की खरीदारी को लेकर सिंगर और उनकी बेटी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद वो मंदिर गए और अभी तक नहीं लौटे। अब इस मामले में सीएम ने भी जल्द कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ