'मैंने पटाखों की आवाज सुनी..पता चला फायर‍िंग है', लॉरेंस ब‍िश्‍नोई को लेकर सलमान खान ने क‍िए सनसनीखेज खुलासे

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान ने अपने घर पर हुए हमले पर क्या बयान दर्ज करवाया है अब उसकी जानकारी मिली है। एक्टर ने इस फायरिंग केस पर क्या कहा चलिए पता करते हैं।

Salman Khan House Firing Case

अप्रैल 2024 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। फाइल फोटो

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान की जान पर खतरा मंडरा रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार एक्टर की जान लेने की कोशिश कर चुका है। अब खुद सलमान खान का इस मामले पर बयान सामने आया है। सलमान खान ने मीडिया के सामने इस बारे में बात नहीं की बल्कि उन्होंने मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल के सामने जो बयान दर्ज करवाया था, अब उसमें क्या-क्या कहा गया है वो सामने आ गया है। चलिए जानते हैं एक्टर ने अपनी स्टेटमेंट में क्या कहा है।

विज्ञापन

घर पर फायरिंग मामले पर क्या बोले सलमान?

बता दें, 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। इसका जिम्मा कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके भाई अनमोल बिश्नोई ने लिया था। बाइक पर सवार 2 लोगों ने भाईजान के घर पर गोलियां बरसाई थीं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता समझते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सलमान खान ने अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाया तो उन्होंने रिवील किया की उस वक्त वो क्या कर रहे थे जब उनके घर पर हमला हुआ था।

विज्ञापन

फायरिंग की आवाज को पटाखों का शोर समझ बैठे एक्टर

सलमान ने अपने इस स्टेटमेंट में कहा कि वो पिछले 35 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने फ्लैट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी से वो अक्सर अपने फैंस को वेव करते हैं। सलमान ने कहा कि यहां वो अक्सर पार्टी करते हैं, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। साथ ही काम खत्म होने के बाद या फिर सुबह बालकनी में ताजी हवा खाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने अब कहा है कि जिस वक्त उनके घर पर फायरिंग हुई उस दौरान वो सो रहे थे। उन्होंने पटाखों की आवाज सुनी, लेकिन उन्हें बताया गया कि ये पटाखे नहीं हैं बल्कि 2 लोगों ने उनके अपार्टमेंट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी पर फायरिंग की है।

विज्ञापन

हमले के वक्त क्या कर रहे थे सलमान और उनका परिवार?

सलमान खान ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि इस हमले से पहले भी उन्हें और उनके परिवार को मारने की कोशिश की जा चुकी है। एक्टर ने बताया कि उन्हें इस बात का पूरा यकीन है कि उनके घर पर ये फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ही करवाई है क्योंकि बिश्नोई गैंग ने उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकी दी थी। ऐसे में लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गैंग से ही उनके घर पर फायरिंग करवाई, वो भी तब जब एक्टर और उनका परिवार सो रहा था। भाईजान का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई ने ये हमला उन्हें और उनकी फैमिली को मारने के लिए ही किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ