आसिम रियाज अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। हालांकि, इस बार भी आसिम गलत वजहों से सुर्खियों में हैं। इन दिनों आसिम, ‘अमेजन एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभिषेक और रुबीना से झगड़े के बाद कथित तौर पर आसिम को शो से बाहर कर दिया गया। ये चर्चा अभी बंद भी नहीं हुई थी कि इस पर सस्पेंस और भी बढ़ गया है। साथ ही ट्रोलिंग के अलावा आसिम को लोगों का सपोर्ट भी मिल रहा है।
आसिम ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, शो से बाहर होने की चर्चा के बीच आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में आसिम का ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट नजर आ रहा है। जैसे ही पोस्ट सामने आया, तो लोग कंफ्यूज हो गए कि क्या आसिम को सच में शो से बाहर कर दिया गया है और अगर नहीं तो क्या ये फोटोशूट पुराना है? अब सच क्या है ये तो खुद आसिम ही जानते हैं।
ट्रोलिंग के साथ मिल रहा सपोर्ट
शो से बाहर होने की चर्चा के बीच आसिम को ट्रोल भी किया जा रहा था। हालांकि, आसिम के लेटेस्ट पोस्ट पर जहां कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, तो कुछ लोग आसिम के सपोर्ट में भी नजर आए। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि हम हमेशा आपके साथ हैं और आपको बहुत मिस कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप अभी भी शो में हैं, मैं सिर्फ आपकी वजह से शो देख रहा हूं।
Asim Riaz
शो में हैं या बाहर हुए आसिम?
वहीं, तीसरे यूजर ने इस पर कमेंट किया कि अभिषेक ने आसिम को उसकी औकात दिखा दी और शो से बाहर फेंक दिया। एक ने कहा कि आसिम भाई तुम जिस शो में जाते हो उसकी हाइप शुरू हो जाती है। एक ने लिखा कि शो में आग लगा दी भाई। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आसिम शो में नजर आते हैं या नहीं?
यह भी पढ़ें- Suniel-Mana Shetty कैसे कर रहे थे नातिन के जन्म का इंतजार? Evaarah, V.R. का मतलब क्या?
संबंधित खबरें
'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
44 mins agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
1 hr agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
1 hr ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
18 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
22 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
23 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines