Suniel-Mana Shetty कैसे कर रहे थे नातिन के जन्म का इंतजार? Evaarah, V.R. का मतलब क्या?

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है। साथ ही कपल ने बेटी इवारा के साथ पहला पोस्ट भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे सुनील शेट्टी और उनकी वाइफ अपनी नातिन का इंतजार कर रहे थे?

Suniel Shetty, Mana Shetty

Suniel Shetty, Mana Shetty

विज्ञापन

पॉपुलर एक्टर सुनील शेट्टी हाल ही में नाना बने हैं। सुनील की बेटी अथिया ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम भी रिवील कर दिया है। अथिया और केएल राहुल ने अपनी बेटी का नाम बेहद प्यारा रखा है। साथ ही सुनील और उनकी वाइफ कैसे अपनी नातिन के जन्म का इंतजार कर रहे थे? इसकी फोटो भी अथिया ने शेयर की है। इतना ही नहीं बल्कि अथिया ने बेटी के नाम का मतलब भी रिवील किया और बेटी की झलक भी दिखाई। आइए जानते हैं…

अथिया ने शेयर किए पोस्ट

अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेटी का नाम रिवील किया है। साथ ही बेटी की झलक दिखाई है और कैसे उनके पेरेंट्स अपनी नातिन का इंतजार कर रहे थे, उस पल की भी फोटो शेयर की है। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उनके पेरेंट्स अस्पताल के कोरिडोर में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Suniel Shetty, Mana Shetty

Suniel Shetty, Mana Shetty

Evaarah, V.R. का मतलब क्या?

इस पोस्ट को शेयर करते हुए अथिया ने इसके कैप्शन में लिखा है द बेस्ट और दिल की इमोजी। इसके अलावा अथिया ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक दूसरा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटी का नाम का पूरा मतलब बताया है। पोस्ट में अथिया ने लिखा है Evaarah, V.R. (इवारा विपुला राहुल) उन्होंने आगे लिखा कि इवारा का मिनिंग है गिफ्ट ऑफ गॉड। विपुला, नानी और अपनी प्रोटेक्टर के सम्मान में और राहुल उसके पापा।

Evaarah, V.R.

Evaarah, V.R.

विज्ञापन

केएल राहुल और अथिया बेटी के साथ

इसके अलावा अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की झलक दिखाई है। हालांकि, इस पोस्ट में अथिया ने अपने बेटी इवारा का फेस तो रिवील नहीं किया है। पोस्ट में देखा जा सकता है कि राहुल बेटी को गोद में लिए हुए हैं और अथिया बेहद प्यार से उसकी ओर देख रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए अथिया ने इसके कैप्शन में भी बेटी का नाम रिवील किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ