Bigg Boss 19: सलमान खान के शो को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग चल रही है. अब मेकर्स चाहते हैं कि इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में सलमान खान के दुश्मन भी नजर आएं. अशनीर ग्रोवर और सलमान खान के बीच एक कंट्रोवर्सी हुई थी, जिसके बारे में सभी ‘बिग बॉस’ फैंस जानते होंगे. अशनीर ग्रोवर ने सलमान के बारे में विवादित बयान दिया था, जिसके बाद सलमान ने नेशनल टीवी पर उन्हें करारा जवाब दिया और बाद में ये झगड़ा और बढ़ गया. अब आग में घी डालने के लिए मेकर्स अशनीर ग्रोवर को ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड बनाकर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Gauahar Khan बेबी को अकेला छोड़ निभाएंगी फैमिली ड्यूटी, Bigg Boss 19 के इन कंटेस्टेंट्स की लगाएंगी क्लास
अशनीर को मिला वाइल्ड कार्ड बनने का मौका
खुद अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. ये Banijay इंडिया ग्रुप की तरफ भेजा गया इनविटेशन है. इसमें देखा जा सकता है कि अशनीर ग्रोवर बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री लेने के लिए न्योता दिया गया है. ‘बिग बॉस 19’ के सीनियर कास्टिंग डायरेक्टर ने अशनीर ग्रोवर को उनकी पर्सनालिटी, सोशल मीडिया प्रजेंस और उनकी यूनिक अपील को देखते हुए उन्हें इस शो में कैंडिडेट बनने का एक्साइटिंग ऑफर दिया है.
‘बिग बॉस’ के इनविटेशन पर अशनीर ने उड़ाया मजाक
अब मेकर्स तो अशनीर ग्रोवर को मिड सीजन एंट्री देकर शो में फ्रेश एनर्जी और नया नजरिया देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अशनीर का रिएक्शन अब उन्हें निराश कर सकता है. इस इनविटेशन पर रिप्लाई देते हुए अशनीर ग्रोवर ने ‘बिग बॉस 19’ के कास्टिंग कोऑर्डिनेटर को ट्रोल कर दिया है. उन्होंने हंसते हुए लिखा, ‘सलमान भाई से पूछ ले! मैं तो फ्री हो जाऊंगा तब तक. ये मेल मर्ज किसी की तो नौकरी खाएगा.’ अब उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: क्या Sshura Khan की होने वाली है डिलीवरी? अस्पताल से वायरल हुई Arbaaz Khan की बीवी की तस्वीर
मेकर्स की इस हरकत से भाईजान हो सकते हैं खफा
उन्होंने अशनीर ग्रोवर का ये पोस्ट सलमान खान और उनके पंगे को और भी बढ़ा सकता है. ये देखकर तो ऐसा लग रहा है कि सलमान खान को भी पता नहीं है कि इस शो में मेकर्स अशनीर ग्रोवर को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. जब भाईजान को इस बारे में पता चलेगा तो उनका क्या रिएक्शन होगा, वो देखना भी मजेदार होगा. ऐसा लग रहा है कि मेकर्स वाकई ये सब करके खुद सलमान खान से पंगा लेने की कोशिश कर रहे हैं. अगर सलमान मेकर्स से नाराज हो गए, तो एक बड़ा बवाल हो सकता है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines