Actor Ashish Sharma Viral Post: टीवी के एक मशहूर एक्टर का शॉकिंग पोस्ट वायरल हो रहा है। एक्टर ने कुछ देर पहले एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है। ये एक्टर अब फैंस से खास गुजारिश करते हुए नजर आ रहा है। इस एक्टर को आपने ‘गुनाहों का देवता’ (Gunahon Ka Devta), ‘चन्द्रगुप्त मौर्य’ (Chandragupta Maurya), ‘रब से सोणा इश्क’ (Rab Se Sohna Isshq) जैसे कई सुपरहिट शोज में देखा होगा। इन शोज में लीड रोल निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर आशीष शर्मा (Ashish Sharma) अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।
एक्टर आशीष शर्मा के पिता की बिगड़ी हालत
आशीष शर्मा की जिंदगी में एक बड़ा तूफान आ गया है और वो इस वक्त खुद को बेहद असहाय महसूस कर रहे हैं। इसके पीछे क्या कारण है वो भी खुद एक्टर आशीष शर्मा ने ही फैंस को बताया है। आज हनुमान जयंती के दिन उन्होंने एक ऐसा पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया जिसे पढ़कर उनके सभी चाहने वाले दुखी हो गए। एक्टर ने बताया है कि इस वक्त उनके पापा की तबीयत बेहद खराब है। इतना ही नहीं उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
पिता के लिए 12 घंटे बेहद नाजुक
आशीष ने खुलासा करते हुए लिखा, ‘मैं कभी भी अपनी पर्सनल असफलताओं के बारे में पोस्ट नहीं करता, इसे इसलिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि जितनी हो सके उतनी दुआओं की जरूरत है। पापा की हालत क्रिटिकल है, वो लाइफ सपोर्ट पर हैं, अगले 12 घंटे बेहद नाजुक हैं। आज हनुमान जन्मोत्सव पर प्लीज उनकी जिंदगी के लिए प्रार्थना करें, उनके पास अभी भी अपने शब्दों और प्यार से इस दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है।’ अब एक्टर का ये पोस्ट देखने के बाद सब उनके पिता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘पीछे हट गया तो अपने मां-बाप की औलाद नहीं’, Anurag Dobhal के फाइट चैलेंज पर Armaan Malik को चढ़ा ताव
फैंस मांग रहे दुआ
हालांकि, एक्टर के पिता को ऐसा क्या हुआ जिसके बाद उनकी हालत ऐसी हो गई और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखना पड़ा, अभी उसका खुलासा नहीं हुआ है। एक्टर ने ये नहीं बताया है कि उनके पिता को क्या तकलीफ है। लेकिन उनकी हालत इतनी खराब है ये देखकर ही फैंस घबरा गए हैं। सभी लोग अब दिल से दुआ कर रहे हैं और उनके पापा के ठीक होकर घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
6 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
7 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
10 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
11 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
12 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
12 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
13 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines