पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशीष चंचलानी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। आशीष चंचलानी बिना बात मुसीबत में पड़ गए और उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ रहा है। इस कंट्रोवर्सी की वजह से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर भी असर पड़ रहा है। हाल ही में आशीष चंचलानी ने एक भावुक वीडियो शेयर कर फैंस के सामने अपनी परेशानी का जिक्र किया था। वहीं, अब उनका एक और पोस्ट सामने आ गया है।
आशीष चंचलानी का नया पोस्ट आया सामने
एक बार फिर आशीष चंचलानी ने स्ट्रेस को लेकर हिंट दिया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। अब ये फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आशीष चंचलानी जिम में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है और उनके चेहरे पर एक बड़ी-सी स्माइल भी दिखाई दे रही है। हालांकि, स्माइल करते हुए भी उनकी तकलीफ छिप नहीं पा रही। आशीष चंचलानी की परेशानी का अंदाजा उनके कैप्शन से लगाया जा सकता है।
स्ट्रेस को लेकर आशीष ने किया पोस्ट
आपको बता दें, इस फोटो को शेयर करते हुए आशीष ने एक ऐसा कैप्शन दिया, जो उनकी हालत को लेकर काफी कुछ कह गया। आशीष चंचलानी ने लिखा, ‘काफी स्ट्रेस ईटिंग हो गई भाई, बताओ अब कब आएं वापसी।’ आशीष चंचलानी ने इस कैप्शन से खुलासा किया है कि वो स्ट्रेस की वजह से ज्यादा खा रहे हैं, जिसके कारण अब उन्हें अब दोबारा जमकर जिम करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: डिप्रेशन से जूझ रहे अमाल मलिक ने फिर किया पोस्ट, अपॉर्चुनिटीज को लेकर क्या बोले सिंगर?
स्ट्रेस ईटिंग ना बन जाए आशीष चंचलानी के लिए मुसीबत
कुछ वक्त पहले अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर बात करते हुए भी आशीष ये रिवील कर चुके हैं कि ब्रेकअप के बाद वो मूव ऑन नहीं कर पा रहे थे और इसके चक्कर में वो काफी स्ट्रेस ईटिंग करते थे। इसी स्ट्रेस ईटिंग की वजह से उनका वजन बढ़ गया था। एक बार खुद को शीशे में देख उन्हें अहसास हुआ कि वो अपने साथ क्या कर रहे हैं? बस फिर उन्होंने खुद को फिट करने की ठान ली थी। अब लग रहा है कि कहीं ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी के स्ट्रेस के कारण वो फिर से उसी हाल में ना आ जाएं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines