डिप्रेशन से जूझ रहे अमाल मलिक ने फिर किया पोस्ट, अपॉर्चुनिटीज को लेकर क्या बोले सिंगर?

मशहूर सिंगर अमाल मलिक का नया पोस्ट सामने आया है। डिप्रेशन के खुलासे के बाद सिंगर ने आने वाली अपॉर्चुनिटीज को लेकर बड़ा दावा किया है।

Amaal Mallik

Amaal Mallik File Photo

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने बीते दिन ही खुलासा किया है कि वो क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। उन्होंने एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट कर अपनी इस हालत पर चुप्पी तोड़ी थी। साथ ही कई सनसनीखेज खुलासे भी किए थे। हालांकि, बाद में सिंगर ने अपना ये पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया। इसके बाद अमाल मलिक ने अपने बयान में मीडिया से खास रिक्वेस्ट करते हुए फैमिली को परेशान न करने की बात की थी।

विज्ञापन

अमाल मलिक ने डिप्रेशन के खुलासे के बाद क्या किया शेयर?

इसके बाद अब उन्होंने एक और पोस्ट जारी कर दिया है। अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट का मतलब बेहद डीप है। सिंगर द्वारा शेयर किए गए नोट में एक स्केल बना हुआ है। इसमें जनवरी से लेकर दिसंबर तक सभी महीने मेंशन हैं। ये स्केल मार्च की शुरुआत तक रेड है और बाकी पिंक। अब इसका क्या मतलब है? ये भी जान लेते हैं। आपको बता दें, लाल निशान एक्सपीरियंस बता रहा है और गुलाबी अपॉर्चुनिटीज।

विज्ञापन

अपॉर्चुनिटीज को लेकर अमाल ने कही ये बात

इसके साथ ही मार्च की तरफ इशारा करते हुए सिंगर ने कहा है कि तुम यहां हो। अमाल मलिक क्या कहना चाहते हैं? अगर आप अभी तक नहीं समझे, तो बता दें वो एक पॉजिटिव साइड दिखाना चाहते हैं। सिंगर का कहना है कि अभी सिर्फ मार्च की शुरुआत हुई है और हम मार्च में हैं। हमें इतना ही एक्सपीरियंस हुआ है, लेकिन अभी पूरा साल बाकी है और आगे चलकर ढेर सारी अपॉर्चुनिटीज आने वाली हैं और उन्हें ढेर सारे मौके मिलेंगे।

पोस्ट में दिखी सिंगर की सकारात्मक सोच

इस पोस्ट से अमाल मलिक की पॉजिटिव सोच सामने आई है। कल अपने पोस्ट में इतने सारे खुलासे करने और करियर को लेकर बातें करने के बाद अब शायद वो सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ने और चीजों को देखने की कोशिश कर रहे हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद अमाल के फैंस राहत की सांस ले रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ