पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट में हुए विवाद के बाद से ही इस शो से जुड़े लोग चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर, समय, अपूर्वा और आशीष चंचलानी को लेकर अभी भी बातें सुनने में आ जाती हैं। इस विवाद के बाद ही शो से जुड़े लोग बहुत कम नजर आए हैं। इस बीच अब आशीष चंचलानी एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। इस दौरान आशीष का कैसा रिएक्शन था और उन्हें देखकर लोगों ने कैसे रिएक्ट किया? आइए जानते हैं…
एयरपोर्ट पर नजर आए आशीष चंचलानी
दरअसल, instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि आज आशीष चंचलानी को एयरपोर्ट पर देखा गया। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो पर भी लिखा है कि विवाद और चर्चा से निकलकर आशीष एयरपोर्ट पर नजर आए। वहीं, अब आशीष का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि वाह, क्या बात है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे ही चमकते रहना भाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि वो बहुत काइंड है। इसके अलावा बहुत तमाम यूजर्स ने दिल और फायर इमोजी शेयर किए हैं। गौरतलब है कि इंडियाज गॉट लेटेंट में हुए विवाद के बाद से ही आशीष चर्चा में बने हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले आशीष इस विवाद पर एक वीडियो भी शेयर कर चुके हैं।
आशीष ने वीडियो किया था शेयर
अपने वीडियो में आशीष ने कहा था कि हैलो दोस्तों, मैंने आप लोगों के मैसेज पढ़े हैं, मैंने सोचा आप लोगों से बात कर लेता हूं, लेकिन अभी समझ ही नहीं आ रहा कि क्या करूं? इस सिचुएशन से लड़ लेंगे। देखे हैं ऐसे मुश्किल टाइम, सीख लेंगे कुछ। मैं आप लोगों से बस यही प्रार्थना करता हूं कि आप मुझे और मेरी फैमिली को दुआओं में रखना। काम मेरा इधर-उधर हो गया है, लेकिन मैं जब भी वापस आऊं, तो आप सपोर्ट करना।
यह भी पढ़ें- क्रिकेटर से शादी, फिर इंडस्ट्री को बाय-बाय…, इन हसीनाओं ने शादी के बाद छोड़ा बॉलीवुड
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines