क्रिकेटर से शादी, फिर इंडस्ट्री को बाय-बाय..., इन हसीनाओं ने शादी के बाद छोड़ा बॉलीवुड

फिल्मी दुनिया की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी। दरअसल, ये वो हसीनाएं हैं, जिन्होंने क्रिकेटर से शादी के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहा। आइए जानते हैं इनके बारे में…

actress left acting

actress left acting

हिंदी सिनेमा और खेल जगत का नाता बेहद पुराना रहा है। कई बॉलीवुड हसीनाएं ऐसी हैं, जो क्रिकेटर्स को अपना दिल दे बैठीं। ना सिर्फ दिल दिया बल्कि शादी कर उनके साथ घर बसा लिया और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस आती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं वो हसीनाएं, जिन्होंने अपने प्यार के लिए करियर को भी छोड़ दिया।

विज्ञापन

किन-किन एक्ट्रेसेस ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री?

युवराज सिंह-हेजल कीच

इस लिस्ट में हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री हेजल कीच का नाम भी आता है। जी हां, हेजल कीच ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की थी। दोनों को पहले एक-दूसरे ये प्यार हुआ और फिर साल 2016 में दोनों ने 30 नवंबर को शादी कर ली। दोनों की मैरिड लाइफ बेहद अच्छी चल रही है और दोनों खूब खुश हैं, लेकिन हेजल ने शादी के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

हरभजन सिंह-गीता बसरा

मशहूर ब्रिटिश अभिनेत्री गीता बसरा ने भी शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। जी हां, गीता ने अपना दिल क्रिकेटर हरभजन सिंह को क्या दिया कि दोनों के इश्क के चर्चे फिल्मी गलियारों से खेल जगत तक सुनने को मिले। दोनों ने आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। बता दें कि साल 2015 में 29 अक्टूबर को शादी कर दोनों एक-दूजे के हो गए थे। शादी से पहले गीता ने कई फिल्मों में काम किया और फिर इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अब एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ खुशी से रह रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

मोहसिन खान-रीना रॉय

पॉपुलर एक्ट्रेस रीना रॉय इस लिस्ट में शामिल हैं। जी हां, रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से साल 1983 में शादी की थी। इस दौरान रीना अपने करियर के पीक पर थीं। मोहसिन से निकाह के बाद रीना ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था और वो पाकिस्तान चली गईं। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका था और कुछ सालों बाद ही दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। मोहसिन से तलाक के बाद रीना वापस इंडिया लौट आई थीं। इतना ही नहीं बल्कि तलाक के बाद रीना वापस फिल्म इंडस्ट्री में आईं, लेकिन उनका जलवा नहीं चल पाया था।

विज्ञापन

जहीर खान-सागरिका घाटगे

पॉपुलर एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने भी शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी। सागरिका घाटगे ने क्रिकेटर जहीर खान से शादी की है। जी हां, साल 2017 में सागरिका ने क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी। हालांकि, इसके बाद एक्ट्रेस को एक वेब सीरीज और दो टीवी शोज में देखा गया। आखिरी बार सागरिका को साल 2020 में आए टीवी शो ‘फूटफेरी’ में देखा गया था। बता दें कि सागरिका लंबे टाइम से स्क्रीन से गायब हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

विज्ञापन

मोहम्मद अजरुद्दीन-संगीता बिजलानी

क्रिकेटर से शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने वाली हसीनाओं की बात हो रही हो और संगीता बिजलानी का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है? जी हां, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने भी शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी। क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन से शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया था। हालांकि, इन दोनों की शादी ज्यादा नहीं चल पाई थी और दोनों का तलाक हो गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sangeeta Bijlani (@sangeetabijlani9)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ