मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी आज यानी 11 मार्च को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में हुआ विवाद अभी भी चर्चा में हैं और इस मामले में ही आशीष, महिला आयोग पहुंचे हैं। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद ये पूरा मामला गरमा गया और पूरे देश ने इस पर नाराजगी जाहिर की। इस बीच अब आशीष पूछताछ के लिए महिला आयोग पहुंचे हैं।
महिला आयोग पहुंचे आशीष
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आज मंगलवार को आशीष चंचलानी महिला आयोग पहुंचे। एक अधिकारी के अनुसार, आयोग ने शो में हुई भद्दे और अपमानजनक कमेंट को बेहद गंभीरता से लिया है। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मुखीजा, सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी को भी तलब किया गया था।
Ashish Chanchlani
रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा
बता दें कि महिला आयोग ने 17 फरवरी को आशीष को बुलाया था, लेकिन उस वक्त उन्होंने कहा था कि उनकी तबीयत खराब है और तारीख में बदलाव की मांग की थी। वहीं, आशीष से चार दिन पहले यानी सात मार्च को रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा भी महिला आयोग अपना बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे थे। इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों ने उस वक्त आयोग से लिखित माफी भी मांगी थी।
आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया
इसके अलावा आयोग ने कहा था कि इस तरह के कमेंट्स बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं। वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया ने पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर कुछ ऐसा कहा, जिससे पूरे देश ने इस पर नाराजगी जाहिर की। रणवीर को उनके कमेंट के लिए खूब ट्रोल किया गया और उन्हें खूब भला-बुरा सुनने को मिला। इतना ही नहीं बल्कि शो के अन्य लोगों को भी खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
देश में नहीं हैं समय रैना
इसके अलावा शो में हुए विवाद की वजह से समय रैना को भी खूब ट्रोल किया गया। हालांकि, समय इस वक्त देश में नहीं हैं और उन्हें भी उनका बयान दर्ज करवाने के लिए कहा गया है। समय इस वक्त कनाडा और अमेरिका के दौरे पर है। उम्मीद है कि वो जल्दी ही देश वापस लौटेंगे।
यह भी पढ़ें- केबीसी के लिए कितनी थी अमिताभ बच्चन की पहली सैलरी? 16वें सीजन तक कितनी बढ़ी कमाई?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
13 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines