हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

9 साल की थीं जब पिता को खोया, 16 की उम्र में पर्सनल सेक्रेटरी संग भागीं... आज 91वां बर्थडे मना रहीं Asha Bhosle

Asha Bhosle Birthday Special: इंडियन सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अपने गानों के लिए बेहद पॉपुलर हैं। बड़ी तादाद में लोग उनके गानों के फैन हैं। आज सिंगर का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं।

विज्ञापन
Asha Bhosle

Asha Bhosle Birthday Special: इंडियन सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। लगभग 7 दशकों तक भारतीय सिनेमा पर राज करने वाली आशा को उनके चाहने वाले ‘आशा ताई’ भी कहते हैं। भले ही आशा ने सफलता की चोटी तक गई हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी इतनी आसान नहीं रही। आशा ताई ने जितना संघर्ष अपनी प्रोफेशनल लाइफ में किया है, उतना ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी दर्द झेला है।

आशा ताई का 91वां जन्मदिन

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। आज आशा ताई अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इंडस्ट्री पर राज करने वाली आशा की लाइफ बिल्कुल आसान नहीं थी। जब आशा 9 साल की थीं, तभी उनके पिता चल बसे थे और मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया था। आशा और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाई और फिल्मों में और अभिनय करना शुरू किया।

16 साल की उम्र में शादी

उन्होंने अपना पहला फिल्मी गाना ‘चला चला नव बाला’ मराठी फिल्म माझा बल (1943) के लिए गाया था। फिल्म का संगीत दत्ता दावजेकर ने तैयार किया था। उन्होंने हंसराज बहल की चुनरिया (1948) के लिए ‘सावन आया’ गीत गाकर हिंदी फिल्म में डेब्यू किया था। 16 साल की उम्र में ही आशा 31 साल के गणपतराव भोसले के साथ भाग गई थीं और अपने परिवार की इच्छा के बिना उनसे शादी कर ली थी।

विज्ञापन

पर्सनल सेक्रेटरी संग भाग गई थीं 

गणपतराव की बात करें तो वो लता जी के पर्सनल सेक्रेटरी थे। हालांकि शादी के बाद गणपतराव का बर्ताव आशा के लिए किसी दर्द से कम नहीं था। पति से मिले धोखे से आशा बेहद परेशान हो गई थीं और जब वो अपने तीसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थीं, तो उन्होंने अपने मायके जाने का फैसला किया और अपने परिवार के पास वापस आ गईं। साल 1960 में उन्होंने तलाक लिया और वो अलग हो गए।

12 हजार के आस-पास गाने गाए 

आशा भोसले कमाल की सिंगर हैं उन्होंने ना सिर्फ हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, तेलुगू, तमिल और गुजराती भाषाओं में 12 हजार के आस-पास गाने गाए हैं। आज बड़ी तादाद में लोग उनके गानों के फैन हैं। आशा म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है, जो अपने आपमें ही बहुत मशहूर हैं। दिग्गज सिंगर के जन्मदिन पर उनको हार्दिक बधाई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तीसरे दिन 100 करोड़ी बनी Goat, फाड़ डाला बॉक्स ऑफिस, Thalapathy Vijay की फिल्म ने मचाई तबाही

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola