तीसरे दिन 100 करोड़ी बनी Goat, फाड़ डाला बॉक्स ऑफिस, Thalapathy Vijay की फिल्म ने मचाई तबाही

The Greatest of All Time (Goat) Day 4 Box Office Collection (early estimates): साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘गोट’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही तबाही मचा रखी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

Goat

Goat

The Greatest of All Time (Goat) Day 3 Box Office Collection (early estimates): साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘गोट’ सिनेमाघरों में रिलीज क्या हुई कि फिल्म ने आते ही गदर मचा दिया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसे ही। फिल्म को रिलीज हुए तीन ही दिन हुए हैं कि इसने 100 करोड़ का आंकड़ा अपने नाम कर लिया है। फिल्म की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

विज्ञापन

फिल्म ने तीसरी दिन की छप्परफाड़ कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, थलापति की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 33 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो फिल्म की दूसरे दिन की कमाई से ज्यादा है। हालांकि ये अभी शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल भी हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘गोट’ की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, फिल्म तीसरे दिन ही 100 करोड़ी बन गई है, जो अपने आपमें ही बहुत बड़ी बात है।

विज्ञापन

हिंदी बेल्ट में ‘स्त्री 2’ का जलवा

गौरतलब है कि फिल्म ‘गोट’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही 44 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 25.5 करोड़ की कमाई और फिल्म तीसरे दिन की कमाई के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी। हिंदी बेल्ट में जहां ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है, तो वहीं साउथ बॉक्स ऑफिस पर ‘गोट’ का राज है।

संडे और मंडे की कमाई कैसी रहेगी?

वीकेंड पर फिल्म की कमाई में दूसरे दिन के मुकाबले इजाफा हुआ है। इसके बाद से उम्मीद की जा रही है कि फिल्म संडे यानी आज भी अंधाधुंध कमाई करेगी। हालांकि फिल्म की संडे की कमाई के बाद ही पता लगेगा कि ये कोई रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। हालांकि फिल्म का मंडे टेस्ट कैसा रहेगा ये भी देखना दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ