मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए हुए गीत आज भी हमारे बीच काफी मशहूर हैं. उनका निधन 12 अप्रैल 2026 को उन्होंने हुआ था. दिवंगत का आज यानी 8 सितंबर को जन्मदिन है और उनके जन्मदिन के खास मौके पर आशा भोसले का एक गाना रिलीज किया गया है. यह गाना उन्होंने 90 साल की उम्र में रिकॉर्ड किया था.
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उस गाने के बोल है ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ है. इस गाने को निर्देशक हरीश व्यास की मूवी ‘ओम का हरि’ में दर्शाया गया था. इस मूवी में सोनी राजदान, अंशुमन झा और रघुबीर यादव अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस गाने के साथ ही म्यूजिक एल्बम भी लॉन्च किया गया. दिवंगत का यह गाना YouTube पर स्ट्रीम कर दिया गया है.
दिवंगत आशा भोसले का आखिरी गाना हुआ रिलीज?
दिग्गज गायिका आशा भोसले का आखिरी गाना आज यानी 8 सितंबर (मंगलवार) को रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रिलीज किया गया है. फिल्म का म्यूजिक इवेंट मुंबई में रखा गया था. इतना ही नहीं आशा भोसले का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया गया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. बता दें कि ताई का यह गाना अपकमिंग फिल्म ‘ओम का हरि’ में देखने को मिलने वाला है.
आपको बता दें कि म्यूजिक लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई और उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं फिल्म के मेकर्स ने यह भी बताया कि मूवी का गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ को गायिका ने साल 2023 में रिकॉर्ड किया था. इस वक्त उनकी उम्र 90 साल थी.
यह भी पढ़ें: रवि किशन ने मौके पर मारा चौका! वायरल ‘मनी फॉलोज ब्रदर’ मीम पर बनाया गाना, जानें कब होगा रिलीज?
BTS वीडियो में दिखी सिंगर की झलक
दिवंगत आशा भोसले ने साल 2023 में इस गाने को रिकॉर्ड किया था, जिसका बीटीएस वीडियो भी रिलीज किया गया है. इस वीडियो में ताई इस गाने की जमकर तारीफ कर रहीं है. ताई ने यह भी बताया, मुझे निर्देशक का फोन आया और कहा कि ये गाना है मैं भेज रहा हूं. ताई ने कहा कि मैंने जैसे ही गाना सुना तो हां कर दी. उन्होंने यह भी कहा कि मैं हर वक्त यही गाना गाती रहती थी.
कब रिलीज होगी ‘ओम का हरि’?
‘ओम का हरि’ फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी में सोनी राजदान, अंशुमन झा, रघुबीर यादव और आयशा कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस मूवी को हरीश व्यास के निर्देशन में तैयार किया गया है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines