हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘धुरंधर’ बनी Asha Bhosle की आखिरी याद, आवाज ने फिर जीत लिया लोगों का दिल

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच में नहीं रहीं 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. आशा भोसले की आखिरी बार आवाज फिल्म ‘धुरंधर’ में सुनने को मिली थी. बता दें कि कल यानी 13 अप्रैल को सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

विज्ञापन
'धुरंधर' फिल्म में आखिरी बार सुनाई दिया आशा भोसले का गाना

भारतीय सिनेमा की मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें बीती रात यानी 11 अप्रैल 2026 को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां आज उनका  निधन हो गया है. आशा भोंसले के गाने आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. दरअसल, कुछ गाने ऐसे होते हैं जो समय के साथ कभी भी पुराने नहीं होते हैं, बल्कि वह समय के साथ और ज्यादा पॉपुलर हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

‘धुरंधर’ में आखिरी बार सुनाई दिया आशा भोसले का गाना

आशा भोसले का लोकप्रिय गाना ‘पिया तू अब तो आजा’ दर्शकों को आज की खूब पसंद आता है. इतना ही नहीं लोग इस गाने पर रिल भी बनाते हुए नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी करते हैं. आपको बता दें कि आशा भोसले का गाना ‘पिया अब तू आजा’ साल 1971 में फिल्म ‘करवा’ में रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. वही अब यह गाना रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में दर्शाया गया था जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था.

विज्ञापन

दरअसल, बताया जाता है कि जब ‘पिया अब तू आजा’ गाना रिकॉर्ड किया जा रहा था, तो आशा भोसले खूद को थोड़ा असहज महसूस कर रही थी. क्योंकि उस दौर के हिसाब से यह गाना काफी बोल्ड माना जाता था. हालांकि, संगीतकार आर. डी. बर्मन को इस गाने पर पूरा भरोसा था कि यह गाना दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाएगा और उनका अंदाजा बिलकुल सही साबित हुआ था.

यह भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में Salman Khan संग फिल्म का ऑफर, Asha Bhosle की नातिन आज है सुपरस्टार

विज्ञापन

आशा भोसले ने कुल कितने गाने गए हैं?

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में लगभग 12,000 से ज्यादा और करीब 20 भाषाओं से ज्यादा में अपनी आवाज दी है. उनके गाने दर्शकों को खूब पसंद आते थे. फिर चाहे वह रोमांटिक गीत हो या गजलें हो लोग उनकी आवाज हर गीत सुनना चाहते थे.आशा भोसले की आखिरी आवाज आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में सुनने को मिली है, जो अब करोड़ो फैंस को याद रहेगी. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola