गुलाब देने के बाद Aryan Khan के जबरा फैन ने चूमा उनका हाथ, ऐसा रहा स्टारकिड का रिएक्शन

aryan

मुंबई: किंग खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan Video) का एक वीडियो हाल ही में खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स उन्हें एयरपोर्ट पर लाल गुलाब देता देखा गया था।

इस वीडियो में आर्यन ने बड़े ही प्यार से ना केवल गुलाब को स्वीकारा बल्कि स्वीकृति के रूप में अपने फैन को सलाम भी किया। अब इस वीडियो के आगे का भाग भी सामने आ गया है, जिसमें आर्यन खान के जबरा फैन की दीवानगी देखने को मिल रही है।

पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें आर्यन (Aryan Khan gets rose from fan) को गुलाब पकड़े हुए अपनी कार की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान उनका एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की गुजारिश करने लगता है, जिसे बिना मना किया आर्यन पूरा करते हैं, तभी आर्यन का जबरा फैन जिसने उन्हें गुलाब पकड़ाया था वो उनके हाथ को चूमने लगता है। हालांकि, इस दौरान आर्यन का रिएक्शन बिल्कुल सामान्य रहता है।

एक छोटी ट्रिप के बाद घर लौट रहे आर्यन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से ये वीडियो सामने आया है। स्टारकिड को देखते ही सभी ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से वायरल (Aryan Khan Viral Fan Video) हुई इन तस्वीरों और वीडियोज में आर्यन ने नेवी ब्लू कलर की टी-शर्ट पहन रखी है, जिसे उन्होंने काले कार्गो पैंट, सफेद स्नीकर्स और एक चमकीले पीले रंग की जैकेट के साथ पेयर किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आर्यन एक लोकप्रिय वेब सीरीज के लिए लेखक के रूप में अपने करियर शुरुआत करने जा रहे है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ