Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान का लाडला बेटा आर्यन खान एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर आर्यन खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने दोस्त की शादी को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. साथ ही इस वायरल वीडियो में आर्यन खान जूता चुराई की रस्म करते हुए देसी अंदाज में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. आर्यन खान का ये अवतार देख फैंस भी हैरान रह गए. वहीं सोशल मीडिया पर चारों तरफ अब आर्यन खान का ये वीडियो ही छाया हुआ है. चलिए आपको भी वीडियो के बारे में डिटेल में बताते हैं.
आर्यन खान का वीडियो वायरल
‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के डायरेक्टर आर्यन खान हाल ही में अपने बेस्ट फ्रेंड माहिर मेहता की शादी अटैंड करने पहुंचे थे. वहीं इस शादी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आर्यन खान अपने दोस्त की जूता चुराई रस्म में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. जूता चुराई रस्म में दोस्त के जूते बचाने के लिए आर्यन खान लड़की वालों से जूता छीनते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को वेडिंग प्लानर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी की वो 7 धांसू फिल्में-सीरीज, जिन्होंने एक्टर को बनाया OTT किंग!
जूता चुराई रस्म में आर्यन खान की मस्ती
वायरल वीडियो में आर्यन खान के हाथ में एक जूता है और वो एक जूता दुल्हन की कजिन्स से छीन रहे हैं. आर्यन खान ने दूल्हे के जूतों को अपने हाथों से छूटने नहीं दिए. इस मजेदार छीना-झपटी को देख फैंस भी हैरान रह गए हैं. फैंस को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि आर्यन खान भी इस तरह की देसी हरकतें करते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स में आर्यन खान के फैंस उन्हें ‘देसी मुंडा’ बोल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla का 100 करोड़ वाला जादू पड़ा फीका, 2026 की इस हॉरर-कॉमेडी से अभी भी पीछे
आर्यन खान का करियर
बता दें आर्यन खान पिछले साल 2025 में भी सोशल मीडिया पर छाए रहे. दरअसल आर्यन खान ने बॉलीवुड में अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया. आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पिछले साल ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. फैंस को भी ये सीरीज काफी पसंद आई और इसके किरदारों को भी काफी प्यार मिला. इस सीरीज में बॉबी देओल भी लीड रोल में दिखाई दिए.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines