क्या है Govinda और Sunita Ahuja के तलाक की सच्चाई? भांजे Krushna Abhishek ने तोड़ी चुप्पी

Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumours: गोविंदा और उनकी पत्नी के तलाक की अफवाहों ने बॉलीवुड गलियारों में शोर मचाया हुआ है। अब इन दावों में कितनी सच्चाई है वो कृष्णा अभिषेक ने रिवील कर दिया है।

Govinda Sunita Ahuja Krushna Abhishek

Govinda Sunita Ahuja Krushna Abhishek File Photo

Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumours: बॉलीवुड के राजा बाबू यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ पर अचानक से कई सवाल खड़े हो गए हैं। बॉलीवुड गलियारों से उड़ते-उड़ते ऐसी रूमर्स आई हैं कि गोविंदा और सुनीता शादी के 37 साल बाद अलग हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों तलाक ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही इन अफवाहों से फैंस भी चौंके हुए हैं। हालांकि, अभी तक गोविंदा और उनकी पत्नी की तरफ से इस मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

मामा गोविंदा के तलाक की अफवाहों पर क्या बोले कृष्णा अभिषेक?

फैंस जहां इन रिपोर्ट्स की वजह से लगातार परेशान दिख रहे हैं, वहीं अब गोविंदा के भांजे का भी इस मामले पर रिएक्शन सामने आ गया है। एक्टर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने अब Hindustan Times को दिए इंटरव्यू में मामा के तलाक की खबरों पर रिएक्शन दिया है और सच रिवील कर दिया है। कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा और मामी सुनीता के तलाक के दावों पर कहा, ‘ऐसा नहीं हो सकता। वो तलाक नहीं लेंगे।’

विज्ञापन

कहां से शुरू हुई गोविंदा और सुनीता के अलग होने की चर्चा?

यानी एक्टर कृष्णा अभिषेक ने साफ-साफ इंकार कर दिया है कि उनके मामा-मामी अलग नहीं हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक एक्टर का बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें, अचानक गोविंदा की शादी टूटने की अफवाह इसलिए उड़ रही है, क्योंकि सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रिवील किया था कि वो और उनके पति गोविंदा अलग-अलग घर में रहते हैं। इसके अलावा वैलेंटाइन डे पर भी वो गोविंदा नहीं बल्कि अपने बेटे के साथ नजर आई थीं।

विज्ञापन

वैलेंटाइन पर सुनीता ने मजाक में कही थी बात

इस दौरान गोविंदा कहां हैं? ये पूछने पर सुनीता ने मीडिया को ये तक कह दिया था कि वो अपने वैलेंटाइन के साथ हैं। हालांकि, उन्होंने ये बात मजाक में कही थी। उन्होंने बाद में सफाई भी दी थी कि वो काम से प्यार करते हैं और काम ही उनका वैलेंटाइन है। अब उनके इन्हीं पुराने बयानों के आधार पर सोशल मीडिया पर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ये कपल शादी तोड़ रहा है। हालांकि, अब कृष्णा अभिषेक ने सच रिवील कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ