Arun Mashetty Tehelka Physical Fight In BB17: बिग बॉस (Bigg Boss) के इस सीजन में दोस्ती कम और दुश्मनी ज्यादा देखने को मिल रही है। हर कंटेस्टेंट शो में बने रहने के लिए एक-दूसरे का इस्तेमाल कर रहा है। कभी साथ में बातें करते तो कभी लड़ते-झगड़ते इन सभी सेलेब्स को कसार देखा जाता है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से लगातार घर के कुछ सदस्यों के बीच टेंशन का माहौल बना हुआ है। अभिषेक कुमार की कई दिनों से अरुण और तहलका के साथ जरा भी नहीं बन रही। इसी बीच अब घर में इन तीनों की वजह से एक बड़ा तूफान आने वाला है।
यह भी पढ़ें: ‘शेम ऑन यू’, IndiGo पर क्यों भड़के Comedian Kapil Sharma? तड़ातड़ ट्वीट कर लगाई फटकार
अभिषेक के साथ मारपीट पर उतरे तहलका
अब शो में एक अहम नियम टूटेगा जब तहलका (Tehelka) गुस्से में आएंगे और अभिषेक (Abhishek Kumar) के साथ हाथापाई पर उतारू हो जाएंगे। दरअसल, अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में अरुण और तहलका को अभिषेक से लड़ते हुए देखा जा रहा है। ये झगड़ा धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्सा में तहलका ने अभिषेक की टीशर्ट तक खींच दी और उन्हें खुलेआम मारने की धमकी दे डाली। अरुण (Arun Mashetty) भी अभिषेक के साथ फिजिकल फाइट करने से पीछे नहीं हटे। ऐसे में इन दोनों ने शो का सबसे अहम नियम तोड़ दिया है।
अरुण और तहलका पर भड़के यूजर्स
ये प्रोमो वीडियो देखने में काफी चटपटा लग रहा है। घर का माहौल काफी गर्म है और ऐसे में शो की TRP बढ़ना भी तय है। दूसरी तरफ इस हिंसा के बाद अभिषेक क्या करते हैं और ये मामला कहां तक पहुंचता है देखना भी काफी इंटरेस्टिंग होगा। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा भी भड़क उठा है। अब लोग अभिषेक को सपोर्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। अब एक फैन ने लिखा, ‘हम आपके साथ हैं अभिषेक।’ तो कोई बोला, ‘अरे ये बकवास सनी “सो कॉल्ड तहलका” को निकालो बिग बॉस।’ किसी ने कंप्लेंट करते हुए लिखा, ‘बिग बॉस आप कोई एक्शन नहीं ले रहे वो गंदा तहलका कुछ ना कुछ कर रहा है। कभी कुछ फेक कर मारता है कभी खुद हाथ उठाता है और बिग बॉस आप कुछ बोलते भी नहीं हो। एक ने लिखा, ‘निकालो तहलका अरुण को।’
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट को लेकर Ranbir Kapoor का बड़ा खुलासा, बोले- अगर उनकी शादी…
क्या बेघर होंगे अरुण और तहलका?
अब सोशल मीडिया पर सभी लोग शो से इन दोनों को निकालने की डिमांड कर रहे हैं। ऐसे अब अब हो सकता है कि इस बड़े रूल को तोड़ने कि वजह से अरुण और तहलका शो से आउट हो जाएं। वैसे भी बिग बॉस कई बार तहलका को चेतावनी दे चुके हैं लेकिन उनके बर्ताव में कोई सुधार नहीं आ रहा। अब इस बड़े कांड के बाद शो से उनकी एग्जिट के कयास लगाए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines